अतिशय क्षेत्र कैथुली में पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव 31 जुलाई को भक्ति भाव उल्लास के साथ मनाया जाएगा
रामगंजमंडी
अतिशय क्षेत्र कैथुली मध्यप्रदेश में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मुकुट सप्तमी के रूप में 31 जुलाई को मनाया जाएगा इसके लिए क्षेत्र कमेटी उत्साह से तैयारी में जुटी हुई है।
इस भव्य आयोजन में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य भगवान स्वरूप पदमकुमार चांदखेड़ी वाले रामगंजमंडी को प्राप्त हो रहा है। एवं मुख्य पंडाल का लोकार्पण श्रीमान चांदमल कमलाबाई बगड़ा परिवार सिंगोली निवासी करेंगे । भगवान पारसनाथ के चित्र का अनावरण का सौभाग्य रावतभाटा निवासी लेखचंद पुष्पेंद्र कुमार हरसोरा परिवार को प्राप्त होगा।

समस्त आयोजन को विधि विधान के साथ श्रीमान आकाश जैन आचार्य, प्रशांत जैन आचार्य, सौरभ जैन शास्त्री एवम श्री सिद्धार्थ जैन शास्त्री विधि विधान के साथ संपन्न करवाएंगे इस आयोजन के प्रभावना पुण्यार्जक कैलाश चंद संजय अजय कुमार जैन कोटा परिवार रहेंगे। अतिथि सम्मान पुण्यार्जन नवीन कुमार अजीत कुमार ठग नीमथुर निवासी द्वारा होगा।
पार्श्वनाथ मंडल विधान का पुण्यार्जन और आयोजन में पधारे समस्त अतिथियों के स्नेहभोज कराने का सौभाग्य प्रभुलाल ज्ञानचंद ठग परिवार बोराव को प्राप्त होगा। आयोजन में श्री जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन पदम कुमार अनिल पारस साकुनिया परिवार सिंगोली निवासी करेंगे। इसी कड़ी में प्रभु पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा भक्ति भाव के साथ की जाएगी। एवं मुख्य पंडाल में भक्ति संगीत के साथ पार्श्वनाथ महामंडल विधान किया जाएगा जिसमें आसपास के क्षेत्र से एवं दूर-दराज से भक्तों के आने की संभावना है। महामंडल विधान संपन्न होने के उपरांत प्रभु पार्श्वनाथ भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया जाएगा।
क्षेत्र कमेटी के संरक्षक श्रीमान सिद्धार्थ बाबरिया, अध्यक्ष हुकुम जैन काका कार्याध्यक्ष सुनील सुरलाया, महामंत्री मनीष हरसोरा, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश ठाई, सहमंत्री प्रशांत बागड़िया, संवैधानिक सलाहकार श्री रविंद्र हरसोला, निर्माण मंत्री मुकेश जैन दोतडा वाले, जम्बू बागड़िया एवं समस्त प्रबंध कार्यकारिणी ने आयोजन में बढ चढ़कर सहभागिता देते हुए धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

