रामगंजमंडी भाजपा के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में कोटा देहात से भी पहुंचे कार्यकर्ता । रीट परीक्षा में हुई धांधली की सी बी आईं जांच की मांग को लेकर मंगलवार को जयपुर में प्रदेश कार्यालय के सामने सभा कर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विधानसभा की के घेराव के लिए रवाना हुए , जिनको आगे पुलिस ने रोक दिया गया । भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोटा देहात के जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के सानिध्य में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ।
जिनमे मुख्यरूप से उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर,भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा , एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष धनराज मीणा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष चम्पालाल मेहरा, खैराबाद मण्डल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, ढाबादेह मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ओरा , चेचट मण्डल अध्यक्ष राजेश तंवर, देवीशंकर गुर्जर ओमप्रकाश मेघवाल फौजी, पसस जयवीर सिंह शक्तावत , भूपेन्द्र सिंह गुणदी, बालमुकुन्द पारेता, अभिषेक सेन,पसस अजय मीणा, हंसराज रायका, पार्षद शिवराज मीणा, मण्डल महामंत्री जयदीप सिंह शक्तावत, आई टी प्रभारी शशिकांत , जग्गुराम रेगर, महावीर मीणा ने भाग लिया ।


