भगवान के द्वार पर हमेशा मुस्कुराते हुए सुखी होकरजाना, जीवन में दुख होगा तो वह सुख में बदल जाएगा मुनिश्री सुधासागर महाराज
अशोकनगर जिसने जीवन में थोड़ा भी उपकार किया उसको कभी दुखी मत करना,जिस मां बाप ने तुम्हारे लिए सुखकी भावना भाई थी वही भक्त भगवान के द्वार पर रोते-बिलखतेपहुंच जाता है नहीं भगवान के द्वार पर हमेशा हंसते हुए सुखी हो करजाना चाहे भले जीवन में दुःख हो यदि दुःख होगा भी तो वह सुख मेंबदल जाएगा। सुख नहीं दुःख के दिनों में तुम गार्डन में घूमने चले जाओगे तो वहां भी तुम भगवान का नाम लोगे। उक्त उद्गार मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने सुभाषगंजमैदान में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति सुख के दिनो में पापी बनता है। दुःख केदिनों में कोई पापी नहीं बनता वोकर्म का मारा है। भगवान का हीनाम लेगा। दो व्यक्ति सड़क पर जा रहे हैं। एक सिर पर वजनलेकर, दूसरा खाली हाथ जा रहा है तो आप किसकी मदद करेंगे जो भारी है उस की जो पापी है उसे ही सहायता की जरूरत है। घबराया मत करो क्योंकि हर भावना तो भगवान की भी पूरी नहीं हो रही ।
जो भगवान के भक्त होते हैं वे भगवानकी बात मानकर काम करते हैं। हम मंदिर में सुखी हो कर ही जाएगा। भले दुःख हो तो एक आप दिन सुखी हो जाओगे क्योंकि आप नेभगवान की भावना पूरी की है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

