मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में अतिशय क्षेत्र कैथुली पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव पत्रिका का हुआ विमोचन
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधासागर महाराज के सानिध्य में अतिशय क्षेत्र कैथुली मध्यप्रदेश में होने वाले पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया यह आयोजन 31 जुलाई को होगा। यह आयोजन प्रतिवर्ष पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव के दिन मनाया जाता है जिसे मुकुट सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। जिसमें भारी संख्या में भक्त सम्मिलित होते हैं। इसको लेकर आयोजन समिति में अपार उत्साह है।
अशोक नगर पहुंचकर क्षेत्र कमेटी एवं भक्तों ने महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उनके समक्ष 31 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया महाराज श्री ने आयोजन की पत्रिका को देखा एवं क्षेत्र कमेटी एवं भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया महाराज जी ने क्षेत्र में हो रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

पूर्व में भी महाराज श्री ने इस क्षेत्र के अतिशय के बारे में सभी को अवगत कराया था महाराज श्री ने अपने श्री मुख से कहा था कि क्षेत्र के पारसनाथ भगवान का बहुतअतिशय है।
इन पलो में क्षेत्र कमेटी के कार्यअध्यक्ष सुनील सुरलाया,
महामंत्री मनीष हरसोला कानूनी सलाहकार रविंद्र हरसोला
वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश ठाई,प्रचार मंत्री विपिन सबदरा के साथ सदस्य नितेश ठाई,निलेश जैन विवान जैन सुरेंद्र टोंग्या आदि ने गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। 
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312





