धर्मसभा को किया सम्बोधित,मुनि संघ ने किया पलाक्षी प्ले स्कूल का निरीक्षण,
देवली
, शहर स्थित विवेकानन्द कॉलोनी पार्श्वनाथ धर्मशाला में चल रहे स्मृति परिवर्तन 2025 के तहत 17 जुलाई को ज्ञानगंगा महोत्सव के तहत आयोजित धर्मसभा में प.पूज्य आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य श्रमण रत्न 108 श्री प्रणीत सागर जी महाराज ने अपनी पीयूष वाणी से धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए धन के व्यय, निवेश के बारे में सम्बोधित किया एवं बताया की श्रावक को अपने धन को धार्मिक आयोजन में लगाना चाहिए वही उसका निवेश है बाकी तो सब व्यय ही है! मुनि श्री ने बताया की जीवन को बेहतर बनाना है तो धन को बाहर निकालकर धर्म मे लगाइये, नही तो यही धन एक दिन आपको घर से बाहर निकाल देगा! मुनि श्री ने सूत्र के माध्यम से बताया की “धन में लगा है मन, इसलिए नही छोड़ रहा है धन” ,”कुछ हो जाये, उससे पहले कुछ हो जाये” से जीवन जीने का सार समझाया!
मीडिया प्रभारी विकास जैन(टोरडी) ने बताया की प्रवचन सभा से पूर्व चित्रणावरण, दीप प्रज्वलन, एवं मुनि श्री के पादप्रक्षालन विनय जैन( कालेड़ा वाले) परिवार की तरफ से किया गया! मंगलाचरण के क्रम में क्षुल्लक105 श्री विधेय सागर जी महाराज ने अपनी काव्य वाणी से “इतनी शक्ति हमे देना गुरुवर से शुरुआत की” ! प्रवचन सभा के उपरांत मुनि संघ की आहारचर्या सम्पन्न हुई!

इसी के साथ विकास जैन ने जानकारी देते हुए बताया की देवली के इतिहास में प्रथम बार किसी जैन सन्त ने किसी विद्यालय में निरीक्षण किया एवं जैन सन्त कैसे होते है, उनकी चर्या क्या होती है यह बताया!मुनि श्री ने आज प्रातः11बजे पलाक्षी स्कूल का निरीक्षण किया एवं स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों को सम्बोधित करते हुए एक दृष्टांत के माध्यम से शिक्षा देते हुए बताया की छांव में आना छांव में जाना, हर गांव में घर बनाना, हमेशा मीठा बोलना, देकर नही मंगवाना,मंदिर के शिखर के नीचे गड़ा है खजाना ओर जब भी आवश्यकता हो तब तीन सर तीन पेर वाले के पास ही जाना इसी के साथ मुनि श्री ने इन सबका अर्थ भी बच्चों को समझाया!

पलाक्षी स्कूल के डायरेक्टर रोहित जैन एवं प्रिंसिपल सोनम जैन द्वारा मुनि संघ का भव्य स्वागत किया गया, विद्यालय परिवार एवं बच्चों द्वारा मुनि श्री के पादप्रक्षालन किये गए एवं मुनि श्री के ससंघ आगमन पर पूरे पलाक्षी स्कूल परिवार की तरफ से मुनि श्री का आभार व्यक्त किया गया!

इस कार्यक्रम में धर्मचन्द जैन साँडला, मनोज जैन, नवीन जैन, पंकज सर्राफ, पदम चंद जैन(गांवड़ी) सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रह कर मुनि श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया!
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
