मार्बल किंग परिवार ने वंडर सीमेंट पर की वात्सलय वारिधि संघ की आगवानी

धर्म

मार्बल किंग परिवार ने वंडर सीमेंट पर की वात्सलय वारिधि संघ की आगवानी
प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टा धीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का कोथली कर्नाटक से महाराष्ट्र होते हुए राजस्थान की ओर विहार चल रहा है।
राजस्थान के प्रसिद्ध अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी में 24 वर्ष बाद मूल प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में नवंबर 2022 में होना नियत हुआ है।
इन्ही पलो ने महाराष्ट्र में बिहार करते हुए 4 अप्रैल को वात्सलय वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज का आगमन जाटोडा वंडर सीमेंट पर हुआ। फैक्ट्री में आगमन के पूर्व राजस्थान के मार्बल किंग किशनगढ़ गौरव उदारमना आदरणीय श्री अशोक पाटनी, श्रीमती सुशीला पाटनी,


श्री सुरेश पाटनी, श्रीमती शांता पाटनी किशनगढ़। एवम श्री संजय पापड़ीवाल किशनगढ़ द्वारा आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की जाटोडा में भव्य अगवानी की गई।इन सभी ने गुरुवर की आगवानी के साथ गुरुवर की परिक्रमा भी वह पल भाव विभोर कर देने वाला था।


वंडर सीमेंट जाटोडा में आचार्य श्री का संघ सहित रात्रि विश्राम हुआ। साथ ही सुबह आचार्य श्री संघ की आहार चर्या भी वंडर सीमेंट फेक्ट्री जाटोडा में हुई। इन क्षणों को देख भला कौन भाव विहल नही होगा।
दोपहर को आचार्य श्री का विहार हुआ रात्रि विश्राम नरडाणा में हुआ।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *