मुनि श्री संभवसागर महाराज ने सागर की भक्ति व अंकुर कॉलोनी की भक्ति की जमकर तारीफ की
सागर
पूज्य मुनि श्री संभवसागर महाराज ने सागर की भक्ति व अंकुर कॉलोनी की भक्ति की जमकर तारीफ करते हुए कहा की मैं तो सोच रहा था की सागर से होकर के एक दिन में निकल जाऊंगा लेकिन 6दिन का समय लग गया जो भाग्योदय से शुरू होकर
मोराजी, उदासीन आश्रम, गोपालगंज,मकरोनिया सभी जगह गया।
मुनिश्री ने अंकुर कॉलोनी की तारीफ करते हुए कहा की अंकुर कॉलोनी वाले मुनि सेवा में लगातार लगे रहते हैं। श्रावकों काकुछ पुण्य भी ऐसा होता है कि हमारेरूट में न होते हुए भी हमारे चरणअंकुर कॉलोनी की ओर बढ़ते चले गए।
आचार्य श्री से जुड़ा संस्मरण सुनाया
उन्होंने गुरुदेव को स्मृति में लाते हुए एक संस्मरण सुनाया गुरुदेव का विहार होशंगाबाद के जंगलों से चल रहा था जहां न कोई गांव थाना ही आबादी फिर भी भक्तोंने जंगल में पहुंचकर गुरुदेव का विहारएवं आहार चर्या कराई थी।
समय मानो ऐसा लग रहा था जैसेचतुर्थ काल आ गया हो। मुनि संघ कादोपहर में विहार रहली के लिए हुआ।रात्रि विश्राम बीका बमोरी में हुआ।
शनिवार सुबह मुनि संघ की आहारचर्या ढाना ग्राम में होगी। ट्रस्ट कमेटीसे एमसी जैन, डीके जैन, दिनेश जैन,प्रसन्न जैन, आकाश बजाज, सुकुमालजैन मुकेश जैन ढाना, अभय जैन,
श्रेयांश सेठ, केसी जैन, डॉ एचएलजैन, इंजी आलोक जैन आदि ने मुनिसंघ को श्रीफल भेंट किया। कार्यक्रमका संचालन जिनेश जैन ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
