– यह शरीर मेरा नही है, मै एक आत्मा हूॅ
जो मनुष्य यह सोच कर जीता है उसके जीवन में खुशियों बरसती रहती है। गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी
जयपुर – 01 मार्च –
यह शरीर मेरा नही है, मै एक आत्मा हूॅ जो मनुष्य यह सोच कर जीता है उसके जीवन में खुशियों बरसती रहती है। उसे
चिंता नहीं सताती है। ये कथन गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने दुर्गापुरा के श्री दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्रप्रभजी में मंगलवार को आयोजित धर्म सभा में व्यक्त किए। माताजी ने प्रवचन मे कहा की जीवन जीने के लिए भोजन जरुरी
है लेकिन सीमित मात्रा में ही। माताजी ने कहा जैन धर्म में मुनिराज सिंहनिष्क्रीडत व्रत करते हैं जिसमे उपवास ज्यादा व
आहार कम होते हैं। जीवन जीने के लिए अनुशासन व नियम जरुरी है।
धर्म सभा का दीप प्रज्जवलन अनूप देवी शिखर चन्द- कुसुम कासलीवाल ने किया। सुनील – माया संगही ने शास्त्र भेट किया। चेतन निमोडिया ने आगामी 10 मार्च से 18 मार्च तक भट्टारक जी की नसिया में आयोजित होने वाले श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ के आयोजन की जानकारी दी। सभा का संचालन यश कमल
व अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया।
इस मौके पर समाजश्रेष्ठी शिप्रा जैन,हंसमुख गांधी इन्दौर,राकेश लुहाड़िया , पं. चन्दन मल अजमेरा,अश्वनी जैन,
कमल बाबू जैन,रमेश तिजारिया, माणक ठोलिया, रमेश ठोलिया,प्रदीप जैन, विनोद जैन ‘कोटखावदा’, भारतभूषण जैन,
दीपक बोहरा, दीपक बिलाला , धर्म चन्द पहाड़िया, हेमन्त सोगानी, पी सी छाबड़ा, राकेश गोधा, राकेश गोदीका,
सुनील पहाड़िया,मनोज सोगाणी, दर्शन बाकलीवाल,सुनील बज, धीरज पाटनी आदि उपस्थित थे।
इससे पूर्व माताजी को बी टू बाई पास से विशाल जुलूस के साथ प्रातः मंदिर जी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस मौके पर मंदिर कमेटी की ओर से अध्यक्ष प्रकाश चांदवाड , मंत्री राजेन्द्र काला, उपाध्यक्ष नरेश बाकलीवाल, भाग चन्द मित्रपुरा आदि ने अगवानी की। महिला मण्डल की सदस्याओ द्वारा रेखा लुहाड़िया, रानी सोगाणी, रेखा पाटनी, चन्दा सेठी आदि के नेतृत्व में सिर पर मंगल कलश लेकर अगवानी के बाद पाद पक्षालन किये गये। मार्ग में जगह जगह आरती उतारी गई। सायकांल आनन्द यात्रा व भक्ति संध्या का भव्य आयोजन हुआ।
शिरोमणि संरक्षक रमेश ठोलिया ने बताया कि माताजी के सानिध्य में बुधवार 2 मार्च को दुर्गापुरा जैन मंदिर में प्रातः 8.30 बजे धर्म सभा होगी। दोपहर में 12.30 बजे से माताजी के सानिध्य में अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर के निर्देशन में श्री चन्द्र प्रभू पूजा विधान का संगीतमय आयोजन किया जायेगा। सायंकाल आनन्द यात्रा एवं भक्ति संध्या का आयोजन होगा। मुख्य संयोजक प्रदीप जैन ने बताया कि गुरुवार 3 मार्च को प्रातः 8.30 बजे महावीर नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश होगा । जहां माताजी के सानिध्य में धर्म सभा होगी। दोपहर में सभी महिला मण्डलो व संगठनों के पदाधिकारियों की मीटिंग होगी। सायंकाल आनन्द यात्रा एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार 4 मार्च को कीर्ति नगर जैन मंदिर में प्रवास होगा। मुख्य समन्वयक कमल बाबू जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ के अनुसार शनिवार 5 मार्च को मधुवन टौकफाटक जैन मंदिर होते हुए रविवार 6 मार्च को लालकोठी दिगम्बर जैन मंदिर से विशाल जुलूस के साथ नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा जहां गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी, भरतेश्वर मति माताजी, स्वस्तिभूषण माताजी एवं आर्यिका सौम्य नन्दिनी माताजी ससंघ के सानिध्य में 10 मार्च से 18 मार्च तक अष्टानिका महापर्व के मौके पर पहली बार 256 मण्डलीय श्री सिद्ध चक्र महामण्ड़ल विधान पूजा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा ।
महिला दिवस पर विशेष आयोजन – –
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर की ओर से श्री स्वस्ति भूषण प्रवास व्यवस्था समिति के सहयोग से मंगलवार 8 मार्च को दोपहर में भट्टारकजी की नसियां में स्वस्ति भूषण
माताजी के सानिध्य में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष आयोजन होगा। यह जानकारी राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने दी।
प्रबंधकारिणी कमेटी दिगम्बर जैन मंदिर श्री नेमिनाथ जी(साॅवलाजी) आमेर की ओर से भट्टारक जी की नसिया में सोमवार 7 मार्च को स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में मानस्तम्भ महामस्तकाभिषेक होगा। बुधवार 9 मार्च को प्रातः 7 बजे से ध्वजा स्थापना समारोह होगा। यह जानकारी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल एवं मंत्री महेन्द्र कुमार पाटनी ने दी ।
विनोद जैन ‘कोटखावदा’
महामंत्री
श्री स्वस्ति भूषण माताजी जयपुर प्रवास व्यवस्था समिति जयपुर से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी
