श्री अशोक पाटनी (आर के मार्बल) लाइफ टाइम अचीवेमेंट अवार्ड से हुए सम्मानित
जयपुर

आज सेवा का कार्य हो धर्म निष्ठा का कार्य हो व व्यवसाय मे भी अपना आयाम लिया जिन्हे भामाशाह उदारमना और अभिनव चामुंडराय अनेको उपाधी प्राप्त है हम बात कर रहे है श्री अशोक पाटनी (आर के मार्बले) जो विश्व पटल पर अपनी एक छाप छोडे हुए है
सभी गुरु भगवन्तो का आशीष उन्हे है आज एक और उपलब्धी जुड़ गयी उन्हे राजस्थान के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय पत्थर प्रदर्शनी स्टोनमार्ट 2022 के उद्घाटन समारोह के बाद आर के मार्बल के अध्यक्ष और किशनगढ़ के प्रिय श्री अशोक पाटनी को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। इसको लेकर समस्त भारतवर्ष मे व जैन समाज मे ख़ुशी की लहर है
