धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव एवम भामाशाह सम्मान समारोह
रामगंजमंडी
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रोसली रोड रामगंजमंडी में वार्षिक उत्सव एवम भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर सभी एस एम सी सदस्यो सहित अभिभावक ग्रामवासी उपस्थित रहेl
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट प्रभारी पवन जी मीणा त्रिलोक जी कांस्टेबल कलिका मोबाइल टीम प्रभारी सुनीता जी मीणा ने की विशिष्ठ अतिथि के रूप मे श्री रामसहाय गुर्जर ज्ञान उदय फाउंदेशन की निदेशक नागेश राठौर विनोद राठौर, दिनेश गोस्वामी रहे। इस अवसर पर नन्हें नन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए होनहार बालकों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया इस अवसर पर रामपथ मोहल्ला वासी संजय पतीरा,महावीर जैन, गणेश जैन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री संजय पतीरा ने अपने उदबोधन में आज की शिक्षा व्यवस्था के बारे में बताया साथ ही महिला कलिका मोबाइल टीम की प्रभारी सुनीता मीणा ने बच्चो को सेल्फ डिफेंस गुड टच बेड टच साइबर सुरक्षा के बारे में बताया साथ ही ज्ञान उदय टीम द्धारा 1100 रूपये की सहयोग राशि विद्यालय को भेंट की गई।

कार्यक्रम का संचालन एवम आभार प्रधानाध्यापिका रेखा गुप्ता ने किया


इस अवसर पर ग्रामवासी राधेश्याम धाकड़, प्रकाश सुमन, रमेश शर्मा, मूलनबाई, नीलाबाई, प्रियंका गुर्जर आदि सभी उपस्थित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
