14वर्षो के बाद गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का हुआ श्री महावीरजी तीर्थ पर आगमन

धर्म

14वर्षो के बाद गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का हुआ श्री महावीरजी तीर्थ पर आगमन


श्री महावीरजी
परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमती माताजी का 14 वर्षों के बाद श्री महावीर जी तीर्थ पर आगमन हुआ। इस अभूतपूर्व आगवानी की बेला में विद्यालय की बालिकाओ ने मार्ग को रंगोली से सजाया व आगवानी की साथ ही आर्यिका 105 सृष्टिभूषण माताजी ने आर्यिका संघ की अभूतपूर्व आगवानी की।

गणिनी गुरु माँ संघ की अभूतपूर्व शोभायात्रा के साथ मंगल आगवानी की गई।

यह शोभायात्रा श्री कृष्णा बाई जी जैन मंदिर से लेकर मुख्य मंदिर होते हुए कमलाबाई जी के मंदिर तक निकाली गई। जिसमें निवाई गंगापुर सिटी श्री महावीरजी आदि जगह से सैकड़ों भक्तो ने भाग लिया। इस अवसर पर जगह जगह माताजी पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी । इससे पूर्व माताजी का मंगल आगमन 2008 में तीर्थ पर हुआ था। माताजी ने संघ सहित अतिशयकारी महावीर प्रभु के दर्शन किये। व पूज्य मुनि श्री 108 चिन्मयानंद महाराज के दर्शन कर चरण वन्दना की।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *