चांदखेड़ी चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने पूज्य मुनिश्री विशदसागर महाराज ससंघ के चरणों में क्षेत्र पर आगमन हेतु निवेदन कर किया श्रीफल समर्पित
चांदखेड़ी
परम पूजनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 विशद सागर महाराज के समक्ष गंजबासौदा जाकर चांदखेड़ीचंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका, जीएसटी कमिश्नर नरेंद्र जैन सिलोदय क्षेत्र कमेटी महामंत्री सुनील जैन एवम आनंद ठोरा ने मुनिससंघ के चरणों में राजस्थान आगमन एवं नव वर्ष की बेला में क्षेत्र पर पधारने हेतु निवेदन करते हुए श्रीफल समर्पित किया एवम मंगल आशीर्वाद लिया।
क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री हुकम जैन काका ने महाराज श्री को क्षेत्र के बारे में बताया एवं वहा हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में बताया। साथ ही वहा बन रहे आधुनिक यात्री निवास के बारे में भी बताया
महाराज श्री ने कहा आदिनाथ भगवान की प्रतिमा काफी अलौकिक है। उन्होंने निवेदन को भाव विहल होकर सुना और भविष्य में क्षेत्र के दर्शन करने की भावना व्यक्त की। संभावना है कि गुरुदेव
ससंघ का आगमन राजस्थान में शीघ्र ही होगा। नव वर्ष की बेला में गुरुदेव ससंघ का मंगल आगमन क्षेत्र पर होने की संभावनाएं
हैं। इस अवसर पर उनका दुपट्टा माला पहनाकर अभिनंदन


स्वागत किया गया। महाराज श्री का इस वर्ष का वर्षायोग गंजबासौदा में ही संपन्न हुआ
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
