*गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में वरुण पथ जैन मंदिर का मनाया 22 वां वार्षिकोत्सव*
जयपुर
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी के ससंघ सान्निध्य में श्री दिगम्बर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का 22 वां वार्षिकोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । महोत्सव के अंतर्गत श्री महावीर मंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ । साथ ही भगवान कुंथुनाथ जी के जन्म तप व मोक्ष कल्याणक उपलक्ष्य में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया ।
पूज्य माताजी के ससंघ सान्निध्य में होम्योपैथिक चिकित्सालय का उद्घाटन समारोह भी निर्विघ्न सम्पन्न हुआ ।
माताजी ने उपस्थित जनसमूह को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि – जीव दया का माध्यम जो आज समाज ने प्रस्तुत किया है । इस चिकित्सालय को शीघ्र ही निर्माण कर आप समाज की सेवा का प्रयास करें । इस चिकित्सालय का लक्ष्य सेवा ही होनी चाहिये पैसा कमाने का नहीं होना चाहिए ।
