रामगंजमंडी सकल दिगंबर जैन समाजने बड़ी संख्या में पहुंचकर आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर अपनी सहभागिता दी
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108विराग सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर का 53 वा अवतरण दिवस भवानीमण्डी में मेडतवाल धर्मशाला मनाया गया।
आयोजन में उल्लास भक्ति भाव भरपूर दिखा एवं रामगंजमंडी की सकल दिगंबर जैन समाज ने भी अपनी सहभागिता दी एवम गुरु चरणों में भक्ति भाव समर्पित किए। भक्ति उल्लास भरपूर दिखा

समारोह के शुभारंभ में मंगलाचरण के उपरांत आचार्य श्री विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी ने संरक्षक अजीत सेठी अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, मंत्री राजीव बाकलीवाल, पदम सुरलाया आदि ने किया इस अवसर भवानीमंडी सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से इनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रामगंजमंडी के महिला समूह एवम युवाओं में भी उत्साह भरपूर था।

सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से विशेष श्रीफल सजाकर लाकर गुरुवर के चरणों में वर्षायोग हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया गया। इसी के साथ 2 जुलाई को होने वाले प्रवेश पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

समाज की ओर से महावीर दिगंबर जैन महामंत्री पदम सुरलाया ने सभी से 2 जुलाई को रामगंजमंडी में होने जा रहे गुरुवर के प्रवेश में पधारने हेतु एवं 13 जुलाई को होने जा रही वर्षायोग कलश स्थापना में पधारने हेतु निवेदन किया। आचार्य गुरुदेव ने भी सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम उपरांत गुरुदेव का मंगल विहार भानपुरा की ओर हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
