मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लिया मुनिश्री सुधा सागर महाराज का आशीर्वाद एवं राघोगढ़ पधारने का किया निवेदन
आरोन
निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के चरणों में जिज्ञासा समाधान में पहुंचे राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने उन्होंने अपने गृहनगर राघौगढ़ के पंचकल्याणक हेतु निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का आभार व्यक्त किया
सांसद श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन व श्रीफल भी भेंट किया। मुनिश्री ने कहा कि यह आज राजनेता के रूप में नहीं आये है मेरे भक्त के रूप में आये है, मुनिश्री ने बताया कि जब दिग्विजय सिंह जी 1989 में किसी भी बड़े पद पर नहीं थे तो सिरोंज में प्रथम दर्शन करने युवा कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में आये थे और वहां उन्होंने शाकाहार को अपनाया था।

महाराज श्री ने कहा कि आपके लिए यह नेता है लेकिन हमारे लिए तो यह हमारा भक्त है।
26 जून गुरुवार को दोपहर 2 बजे श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का भव्यातिभव्य मंगल अगवानी राघौगढ़ में पँचकल्याणक प्रतिष्ठा हेतु हो रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
