*आचार्यश्री चैत्यसागर जी ससंघ का वर्षायोग 2025 अतिशय क्षेत्र नसिया जी,पीर कल्याणी में होना निश्चित हुआ!*आगरा* बेलनगंज के कचौड़ा बाजार धर्मशाला में सर्वान्गभूषण आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य एवं क्षुल्लकश्री ध्यान सागर जी महाराज की उपस्थिति में चातुर्मास घोषणा कार्यक्रम रविवार को किया गया|कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ|इससे पूर्व सकल जैन समाज मोतीकटरा, बेलनगंज के अलावा अन्य शैलियों ने भी चातुर्मास कराने हेतु आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल अर्पण किया|
जिसके बाद आचार्यश्री चैत्य सागर जी महाराज ने बोलते हुए कहा कि संत किसी पंत के नहीं होते वह तो आगमपंथी होते हैं, उन्होने कहा कि समाज को भी संतवाद और पंथवाद से दूर रहना चाहिए इसी बीच आचार्यश्री ने मंगल चातुर्मास घोषणा करते हुए श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में करने का निर्णय लिया,और साथ ही सभा में उपस्थित क्षुल्लकश्री ध्यान सागर जी महाराज ने भी जिनवाणी सुनने के महात्म्य के विषय में बात रखी|


इस दौरान क्षुल्लकश्री को भी सभी शैलियों ने आगरा में ही चातुर्मास स्थापना करने का अनुरोध किया| कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया|
इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार,राकेश जैन पर्देवाले,निर्मल जैन मौठ्या,अशोक जैन,अनन्त जैन, राजेंद्र जैन,महीपाल जैन,पवन जैन पंकज जैन,विवेक जैन, अनन्त जैन गोपीचंद जैन,कमल जैन, अखिल बारोलिया,नरेश पांड्या,शुभम जैन समस्त सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे|
मनोज जैन बाकलीवाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



