मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का वर्षा योग 2025 भोपाल में ही होगा

धर्म

मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का वर्षा योग 2025 भोपाल में ही होगा
भोपाल संत शिरोमणि आचार्य गुरूदेव 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य भावनायोग तथा शंकासमाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज एवं मुनि श्री संघान सागर महाराज ससंघ का प्रातःकाल मंगल विहार वावड़िया कला दि. जैन मंदिर भोपाल की ओर हुआ एवं आहार चर्या यही भी संपन्न हुई ।

आज के शंकासमाधान में मुनि श्री ने स्पष्ट किया कि चातुर्मास तो भोपाल में होगा लेकिन किधर होगा यह जब तक निश्चित नहीं हो जाता तब तक आप लोग अपनी भावना को बनाये रखिये।

 

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया की इस अवसर मुनिसंघ से चातुर्मास हेतु टीनशेड जैन मंदिर टीम ने तथा बाबड़िया कला जैन मंदिर एवं अन्य स्थानों से चातुर्मास हेतु निवेदन किया गया 23 जून सोमवार को प्रातः प्रवचन तथा आहार चर्या बाबड़िया कला से ही संपन्न होगी।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *