मुनि श्री सुधा सागर महाराज का पाद प्रक्षालन हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति द्वारा किया गया। मुनि श्री ने मंदिर की भव्यता की तारीफ की
टीकमगढ़
पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज का नगर के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री बजरंग अखाड़ा मंदिर राजमहल टीकमगढ़ की अखाड़ा समिति द्वारा। पादप्रक्षालन किया गया,



इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन के अध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित ईई पी डब्लू डी आर के विश्वकर्मा, अनिल रावत जी, कपिल सोनी, जीवन, आशीष एडवोकेट आदि ने पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह सभी भली भांति जानते हैं कि मुनि पुंगव की प्रेरणा से कई पत्थर के मंदिरों का निर्माण हुआ है, और उनके कायाकल्प, भव्यता, उनके अतिशय से कोई अछूता नहीं है। पूज्य श्री से अखाड़ा मंदिर समिति ने गुरुदेव से मंदिर को और भव्यता प्रदान करने हेतु सुझाव मांगे, पूज्य मुनि पुंगव ने मंदिर की बहुत भव्यता की तारीफ की। और मंगल आशीष भी प्रदान की।

पूज्य गुरुदेव जैन जगत के संत नहीं अपितु प्राणी मात्र के संत हैं वे स्व व पर कल्याण के प्रति सदा अग्रसर रहे हैं। आप तिरे पर तारीये, ऐसे श्री मुनिराज
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
