जैन मिलन एवं युवा जैन मिलन की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ* *वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा निर्देश में बनाई गई वार्षिक कार्य योजना*  *कार्यक्रम के दौरान मित्रता दिवस भी मनाया गया*

धर्म

 *जैन मिलन एवं युवा जैन मिलन की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ* *वरिष्ठ नेतृत्व के दिशा निर्देश में बनाई गई वार्षिक कार्य योजना*  *कार्यक्रम के दौरान मित्रता दिवस भी मनाया गया*

 

*आरोन*। नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन मिलन एवं युवा जैन मिलन आरोन की एक संयुक्त बैठक का आयोजन विगत दिनों स्थानीय वर्धमान कॉम्पलेक्स में किया गया। इस बैठक में जैन मिलन एवं युवा जैन मिलन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण शामिल हुए। जैन समाज अध्यक्ष विजय डोडिया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि श्री मिंटूलाल जैन, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश जैन बाख़र एवं श्रवण चबूतरा, जैन समाज के मंत्री संजय जैन कंचू,कोषाध्यक्ष जिनेन्द्र गोयल एवं युवा जैन मिलन एवं जैन मिलन आरोन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गण शामिल हुए।

 

 

 

जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रचार मंत्री एवं संयोजक सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में आगामी 10 अगस्त को तीर्थ रक्षा अभियान के तहत प्रत्येक जैन मंदिर अथवा स्थानक में आयोजित होने वाले इस आयोजन के साथ साथ वार्षिक कार्य योजना एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में जैन मिलन के सदस्यों द्वारा आमंत्रित सभी अतिथियों एवं समाज के कार्यों में अपनी विशेष योगदान देने वाले नीतेश कालादेव को सम्मानित किया गया। इस बैठक के उपरांत जैकी जैन एवं सोनू जैन जेहरु चाचा के कुशल प्रबंधन में सभी सदस्यों को वात्सल्य भोज भी कराया गया।

 

 

 

जैन मिलन के अध्यक्ष संजीव रामपुर,जैन समाज अध्यक्ष विजय डोडिया,विधायक प्रतिनिधि श्री मिंटूलाल जैन,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मुनेश जैन बाख़र,अंकुर जैन,आदि वक्ताओं ने जैन मिलन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की एवं आगामी समय में भी सक्रीयता के साथ सभी सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी भागीदारी करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देवेंद्र जैन कलेशिया इंदौर, गौ शाला के अध्यक्ष नरेशचंद्र जैन, प्रकाश जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मित्रता दिवस भी मनाया गया।

 

  *सुनील जैन झंडा आरोन*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *