मुनिश्री योगसागर महाराज ने मंगल विहार के दौरान घायल गोमाता को सुनाया नमोकार मंत्र किया जीवन धन्य
नरयावली
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 योगसागर महाराज का संघ सहित मंगल विहार गुना की और चल रहा है।
21 जून को सुबह सुबह नरयावली स्थित पेट्रोल डिपो के सामने एक गाय को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गाय इससे गंभीर अवस्था में घायल हो गई उसी समय गुना की ओर बिहार कर रहे निर्यापक मुनिश्री योग सागर जी महाराज, मुनिश्री निरोग सागर जी महाराज, मुनिश्री निर्मोह सागर जी महाराज, मुनिश्री निरामय सागर महाराज और मुनिश्री निर्भीक सागर महाराज गोमाता के समीप पहुंचे। सभी साधुओं ने नवकार मंत्र सुनाकर जीव की रक्षा के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर बहुत सारे श्रद्धालु भी उपस्थित थे।


निर्ग्रन्थ संत तो सभी का कल्याण मार्ग प्रशस्त करते हैं। जैन दर्शन का सिद्धांत परस्परोग्रहों जीवानाम चरितार्थ हो गया निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो सार्थक परिलक्षित रूप में दिखा।

गुरु की महिमा वर्णी न जाए गुरु नाम वचो मन वचन काय।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
