आचार्य भगवंत श्री सुंदर सागर जी सहित 14 पिच्छियो का मिला सानिध्य यह वर्ष बूंदी जिले के लिए किसी स्वर्णिम काल से कम नहीं….             

धर्म

आचार्य भगवंत श्री सुंदर सागर जी सहित 14 पिच्छियो का मिला सानिध्य यह वर्ष बूंदी जिले के लिए किसी स्वर्णिम काल से कम नहीं….                                                                          बूंदी का गोठड़ा इंदौर में आयोजित इस सदी के महानतम आयोजन चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव के बाद से ही वहा उपस्थित 400 से अधिक दिगम्बर संतो का वर्षायोग हेतु विहार चल रहा है उसी की कुछ अमृत बूंदे बूंदी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी आ गिरी है और सतत मुनि संघों का विहार एवम प्रवास लाभ बूंदी जिले के मुनिभक्त श्रावको को प्राप्त हो रहा है ।

 

 

इंदौर से जयपुर की तरफ विहार रत सभी साधु भगवंत कोटा – बूंदी नैनवा वाया बूंदी का गोठड़ा मार्ग से ही आगे बढ़ रहे है।

इस सड़क मार्ग से अब तक जैन आचार्य निपूर्ण सागर जी महाराज आचार्य सुंदर सागर जी महाराज एवं आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का बिहार हो चुका है जैन समाज के लोग आने वाले प्रत्येक संघों को बड़ी प्रभावना पूर्वक लाते है और आगे की ओर विहार करवाते है ।

मात्र कुछ घंटों पूर्व की सूचना पर आहार एवं बिहार की पूरी जिम्मेदारी निभाते हैंशुक्रवार को जब दिव्य तपस्वी आचार्य 108 श्री सुन्दर सागर जी महामुनिराज 14 पिच्छियो सहित बूंदी का गोठड़ा आए तो भक्ति का माहौल देखते ही बनता था । बच्चे, युवा, प्रौढ़ हो या बुजुर्ग हर कोई आचार्य संघ की आगवानी के लिए लालायित सा था ।

आहार चर्या के समय गांव की गलियों से पडगाहन के मंगल शब्द सुनाई पढ़ रहे थे ऐसा लग रहा था की हर घर में चौका लगा है और हर कोई निर्ग्रंथो को अपने घर लाने चाहते है ।

 

शुक्रवार शाम को श्री पार्श्वनाथ दिगंबर मांगलिक भवन में6:00 बजे शंका समाधान का कार्यक्रम हुआ स्थानीय जैन समाज के महिला पुरुषों एवं बच्चों ने आचार्य श्री से कहीं प्रश्न पूछे जिनका जवाब आचार्य श्री द्वारा दिया गया एवं लोगों की शंकाओं का समाधान किया प्रवचन एवं आरती के बाद शनिवार प्रातः संघ का जजावर के लिए बिहार हो गया।                                      विमल कुमार खटोड़ बूंदी का गोठड़ा से प्राप्त जानकारी                     संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *