इंसान में हिंसा की भावना फैलने सेही आज के युग में युद्ध जैसे माहौल बन रहे हैं। सुनील सागर महाराज             

धर्म

इंसान में हिंसा की भावना फैलने सेही आज के युग में युद्ध जैसे माहौल बन रहे हैं। सुनील सागर महाराज

डूंगरपुर   सात दिवसीय अध्यात्म योग शिविर में आचार्य सुनील सागर महाराज का आशीर्वाद आमजन को मिल रहा है।शुक्रवार को आचार्य श्री 108सुनील सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा की तन से मन की यात्रा और मन से तन की यात्रा में अध्यात्म योग जोड़ने का विशेष महत्व बतायाआचार्य श्री ने कहा कि अध्यात्म योग से मन आए विकारों का नाश होता है। योग से शरीर का तो ध्यान रखा जाता है, लेकिन इसके साथ अध्यात्म योग जोड़ने से मन आए बुरे विकारों से भी छुटकारा मिलता है। मनुष्य इससे अध्यात्म की आरे बढ़ता है और उसका जीवन सफल होता है।

आचार्य ने इस अवसर पर इंसान को प्रकृति और पशुओं के साथ एक दूसरे का सहयोग करने को कहा।उन्होंने कहा कि प्रकृति में वृक्षों को पानी पिलाते हैं तो वह आक्सीजनदेता है। कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो वह हमारी रक्षा करता है। इस तरह जीवन में जीव दया के साथ एक दूसरे को सहयोग करते हुए जीवन यापन की सलाह आचार्य श्री ने दी।

 

 

 वर्तमान परिपेक्ष के विषय में आचार्य श्री ने कहा कि  दुनिया में चल रहे युद्ध अंहकार, लालच और द्वेष के कारण हो रहा है। इंसान को अहिंसा परमो धर्म की दिशा में जीना चाहिए। इससे युद्ध की स्थिति नहीं बनती है। इंसान में हिंसा की भावना फैलने से ही आज के युग में युद्ध जैसे माहौल बन रहे हैं। आचार्य श्री ने  शुक्रवार को सुबह अज्झप्पजोग करवाया। इसके बाद हाउसिंगबोर्ड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए। फिर मुख्य पोस्ट ऑफिस के पास धर्मसभा कोसंबोधित किया। प्रवचन में आचार्य ने कहा कि सांस निकलती जाती है, पर जीवन का लक्ष्य नहीं मिलता। तीर्थंकर भगवान ने जो मार्ग बताया है, उस पर चलें। आत्मा का कल्याण करें। दुनिया की मस्ती सस्ती है। असली खुशी अपने भीतर है। हर व्यक्ति अपने काम में खुश है, पर वह खुशी स्थायी नहीं है। आचार्य ने कहा किश्रावक का तप अलग होता है। रात्रि भोजन का त्याग, प्रतिदिन भगवान का अभिषेक, इंद्रियों पर नियंत्रण, ये सब पुण्य बढ़ाते हैं। जीवन सात्विक बनता। है। क्रोध, मान, माया, लोभ मन में  झंझट पैदा करते हैं। इन्हें भड़कने न। दें। फालतू विचारों को बढ़ावा न दें। जैसे मोबाइल में ज्यादा डाटा आने से वह हैंग हो जाता है, वैसे ही गलत विचारों से दिमाग हैंग हो जाता है।पोस्ट ऑफिस के पास प्रश्न मंचऔर आरती कार्यक्रम हुआ।संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *