सकोरा वितरण, रक्तदान ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम से हो रही महावीर इंटरनेशनल की विशेष पहचान वागड़ क्षेत्र में …………
महावीर इंटरनेशनल के गोल्डन जुबली आयोजनों के तहत आज गोल्डन थ्रेड कार्यक्रम में होस्ट अजीत कोठिया डडूका गवर्निंग काउंसिल सदस्य ने नौगामा केंद्र अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी तथा रतलाम नीमच जोन चेयरमैन राकेश जैन का फेस बुक लाइव पर साक्षात्कार किया। राकेश जैन ने मंदसौर में मानवता सेवा कार्यों ओर पशुपति नाथ मंदिर पर मंगलमय जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि किस तरह विगत 20वर्षों में उन्होंने पीड़ित मानवता सेवा में सहभागिता निभाते हुए अपना जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर अजीत कोठिया के सवालों के जवाब देते हुए सुरेश गांधी ने बताया की सकोरा वितरण, रक्तदान ओर वृक्षारोपण कार्यक्रम से वागड़ मेवाड़ क्षेत्र में महावीर इंटरनेशनल की विशेष पहचान बनी है। गांधी ने नौगामा में आयोजित सफल संभागीय अधिवेशन, सुखोदय तीर्थ नसियाजी नौगामा तथा वही बने वागड़ क्षेत्र के लघु सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर विस्तृत जानकारियों को शेयर किया। कोठिया ने इस एपिसोड में दोनो ही मेहमानों से महावीर इंटरनेशनल के भविष्य के प्लान के बारे मे पूछा तो उन्होंने बताया की युवाओं की सक्रिय भागीदारी, कपड़े की थैली मेरी सहेली और सुकून की छांव तथा रात्रि चौपाल दोस्ती से सेवा कार्यों की ओर प्रोजेक्ट्स के सफलता पूर्वक संचालन की जरूरत प्रतिपादित की। सुरेश गांधी ने स्काउटिंग के द्वारा जीवन भर किए कामों की भी जानकारी दी। कोठिया ने दोनों ही मेहमानों को 5 एवं 6जुलाई को जैपुर के बिड़ला ऑडोटोरियम में आयोज्य गोल्डन जुबली आयोजनों में हिस्सा लेने आमंत्रित किया।
