निवाई में जैन संतों का आगमन एवं समागम एवं महामिलन
निवाई – जैन मुनि अरह सागर महाराज संध एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संध का बुधवार को निवाई शहर में गाजे बाजे से मंगल प्रवेश होगा।
अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य जैन मुनि अरह सागर महाराज एवं आचार्य निर्मल सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका105 विशुद्धमति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका105 विज्ञमति माताजी संध का गुरुवार को मंगल आगमन होगा।

गुरुवार को सुबह दिगम्बर जैन संतों का समागम निवाई की आन बान और शान के प्रतीक अहिंसा सर्किल पर मंगल मिलन होगा। प्रवक्ता सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि निवाई में दोनों जैन संध अहिंसा सर्किल से जुलूस के साथ गाजे बाजे से भगवान महावीर मार्ग होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पहुंचेंगे जहां धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
