पूर्ण नीति न्याय के साथ धन का अर्जन करने वाले कम आचार्य श्री समय सागर महाराज 

धर्म

पूर्ण नीति न्याय के साथ धन का अर्जन करने वाले कम आचार्य श्री समय सागर महाराज                                        जबलपुर  परम पूजनीय आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज ने सोमवार की बेला में शासनोदय अतिशय तीर्थ पर हुई धर्म सभा में कहा कि भगवान की हम कितनी भी आराधना, पूजन कर ले भगवान में कोई परिवर्तन नहीं आने वाला। क्योंकि वह पहले से ही पूज्य हैं। 

 

 

आचार्य श्री ने कहा कि भगवान ने अपने समस्त कर्मों का क्षय करके पुण्यता प्राप्त की है। लेकिन यदि हम भगवान की आराधना करते हैं तो हमारी आत्मा से कालुष्य भाव और पाप रूप परिणाम नष्ट हो सकते हैं। आचार्य श्री ने आगे कहा कि हमें नीति और न्याय से ही धन संपत्ति का संग्रह करना चाहिए और उसका कुछ भाग दान पुण्य में लगाना चाहिए। वर्तमान में कुछ ही लोग हैं जो पूर्ण नीति, न्याय के साथ धन का अर्जन करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति आज धन का अर्जन करने के लिए बहुत मेहनत करता है शाम को नोटों की गड्डी हाथों में आती है उसको वह गिनता है तो उसकी सारी थकान उतर जाती है। क्योंकि उसकी दृष्टि केवल पर वस्तुओं में है आत्मा में नहीं।

 

   धर्मसभा के आरंभ में आचार्य श्री विद्यासागर के चित्र के समक्ष शासनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र एवं एवं संरक्षिणी सभा के पदाधिकारीयो, सदस्यों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके साथ ही उन्होंने आचार्य श्री समय सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर जबलपुर में चातुर्मास करने का आग्रह किया धर्म सभा का संचालन अमित शास्त्री ने किया 

        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *