हाटपिपलिया दिगंबर जैन समाज की बहन बेटियों ने दिया प्रेरणादायक उदाहरण दो दिवसीय आयोजन कर बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह किया आयोजित 

धर्म

हाटपिपलिया दिगंबर जैन समाज की बहन बेटियों ने दिया प्रेरणादायक उदाहरण दो दिवसीय आयोजन कर बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह किया आयोजित 

  हाटपिपलिया 

देवास जिले का हाटपिपलिया नगर इन दिनों काफी चर्चा का विषय रहा एवं प्रेरणादायक को उदाहरण प्रस्तुत कर गया वैसे तो यह नगर धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है लेकिन स्नेह प्रेम आदर का भी पर्याय बन गया। 

 

    जी हां दिगंबर जैन समाज हाटपीपल्या की बहन बेटीयो ने दो दिवसीय आयोजन कर बहन बेटी स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया इसका उद्देश्य अपनी जन्मभूमि की प्रति कृतज्ञता एवम माता पिता के प्रति आदर के भाव का था। आयोजन की सराहना न सिर्फ नगर संपूर्ण भारतवर्ष में एक पहचान और एक पर्याय बनकर सामने आया निश्चित रूप से आयोजन एक शिक्षा देते हैं और संस्कारित होने का परिचय देते हैं।

 नगर के पार्थ टोंग्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 11 जून व 12 जून को आयोजित हुआ इस आयोजन में दिगंबर जैन समाज की 21 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक की बहन बेटियों ने अपनी सहभागिता दी।

11 जून प्रातः बेला में दिगंबर जैन समाज की समस्त बहन बेटियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो गांधी चौक से प्रारंभ हुई ।जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंच।

       शोभायात्रा का आकर्षण 

  शोभायात्रा का आकर्षण अपने आप में अभूतपूर्व था प्रत्येक घर के बार बहन बेटियों का अतिथि देवो भवो को चरितार्थ करते हुए सम्मान किया गया। जैन धर्म की ध्वजा पताका लहराते हुए बहन बेटियां जयजयकार करते हुए चल रही थी भक्ति नृत्य करते हुए चल रह थी जो प्रभावना अंग का भी उदाहरण प्रस्तुत कर गई।नाचते गाते झूमती नारे लगाते हुए चल रही थी।

मध्यान की बेला में अतिथि निवास गांधी चौक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।संध्याकालीन बेला में भक्तामर के पाठ एवं आरती के उपरांत बहन बेटियों द्वारा एक परिचय इंट्रोडक्शन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को जाना।

   समारोह के द्वितीय दिवस 12 जून की प्रातः बेला ने भक्ति भाव से ओत प्रोत होकर आदिनाथ मंडल विधान आयोजित किया गया जिसमें भक्ति उल्लास भरपूर दिखा। जिसे चिद्रूप भया ने विधि विधान के साथसंपन्न कराया।

           

विनय सम्पन्नता का अनुपम उदाहरण 

      दोपहर की अनुपम बेला में विनय सम्पन्नता का अनुपम उदाहरण देखने को मिला बहन बेटियों द्वारा समाज के सभी वरिष्ठ एवं समस्त सदस्यों का सम्मान किया प्रतीक स्वरूप चांदी का सिक्का दिया गया। जो बड़ों के प्रति आदर भाव एवम बहन बेटियों की जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुतियां सभी का मन मोह गई।

 समाज की और से बहन बेटियों का किया गया सम्मान 

   कार्यक्रम के अंतिम चरण में रात्रि बेला भी दिगंबर जैन समाज द्वारा सम्मान की परंपरा का निर्वहन करते हुए बहन बेटियों का सम्मान किया एवं भावभीनी विदाई दी गई। समाज की ओर से अनुपम कार्य की सराहना की गई।

बहुत ही अनूठा कार्यक्रम जिसमें 200 बहन बेटियों ने सहभागिता दी 

    इस आयोजन में सभी उम्र वर्ग की नगर की लगभग 200 बहन बेटियां सम्मिलित हुई। निश्चित रुप से आयोजन होते रहने चाहिए जिससे समाज में एकता का सूत्र बनता है और हमारी परंपराएं भी जीवित रहती हैं। नगर में यह आयोजन प्रथम बार आयोजित हुआ। 

        अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *