गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का बारा में होगा 2 मार्च को बारा में होगा मंगल प्रवेश 8 मार्च को मनाया जाएगा गुरु उपकार दिवस
बारा
परम पूज्या स्वस्तिधाम प्रणेता भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी बारा नगर की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं।
पूज्य माताजी के नगर आगमन होने को समाजजन एवं नगरवासी काफी उत्साहित दिख रहे है। अमित जैन बारां ने दी जानकारी के अनुसार पूज्य माताजी ने 29 फरवरी को बसथूनी से किशनगंज की ओर बिहार किया। पूज्य माताजी का 1 मार्च को मंगल आगमन किशनगंज में होगा। एवं 2 तारीख को बारा की दिगंबर जैन नसिया में मंगल प्रवेश होगा। एवं भव्य अगवानी के साथ 3 मार्च को बारा नगर में माताजी का मंगल आगमन होगा। जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।

बारा नगर की दिगंबर जैन नसिया आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज की समाधिस्थली है। इसी स्थान पर 8 मार्च को पूज्य माता जी के सानिध्य में गुरु उपकार दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन बाल ब्रह्मचारी श्री जयकुमार निशांत, श्रेयांश भैया बड़ौत, विनोद भैया रजवास, ब्रह्मचारी मनीष भैया, ब्रह्मचारी अनीता दीदी, ब्रह्मचारी मंजुला दीदी, ब्रह्मचारी प्रियंका दीदी के निर्देशन में संपन्न होगा।








8 मार्च की प्रातः बेला में आचार्य श्री ज्ञान सागर महाराज की चरण छत्री स्थली पर प्रातः बेला में।

देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, अभिषेक, आचार्य श्री का चित्र अनवारण, दीप प्रज्वलन,आचार्य श्री का पूजन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेट,विनयाजली,माता जी के मंगल प्रवचन आदि कार्यक्रम के साथ यह दिवस मनाया जाएगा।
श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज बारा, श्री कुंदकुंद आचार्य अतिशय क्षेत्र नसिया मंदिर शाहाबाद रोड बारा की की कमेटी ने सभी से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर समस्त समाज बंधुओ एवं पधारे हुए अतिथियों का स्नेह भोज भी होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
