तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज सानिध्य में विमल धाम का भूमि पूजन संपन्न
सुसनेर आज सुबह इंदौर कोटा रोड़ पर सुसनेर से 12 किलोमीटर दूर सुसनेर सोयत के बीच मे तपोभूमि प्रणेता आचार्य गुरुवर 108श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद और प्रेरणा से एवम उन्हीं के सानिध्य में विहार धाम का भूमि पूजन किया गया जो की लगभग 6 बीघा जमीन मैं बनेगा जिसमे एक संत निवास, सर्व सुविधा युक्त 20 कमरे, 6000 स्क्वायर फीट का विशाल टीन शेड और एक चेत्यालय बनेगा।
चेत्यालय में देवाधिदेव श्री 1008 विमलनाथ भगवान की मुर्ति विराजमान होगी और आज से ही इस विहार धाम का नाम पूज्य गुरुदेव ने विमल धाम नाम रखा
सर्वप्रथम आज प्रातः 7:30 बजे विमल धाम में वृक्षारोपण किया गया उसके बाद में पूज्य गुरुदेव ने विमल धाम के संबंध में सभी भक्तों को जानकारी दी गुरुदेव ने बताया की तपोभूमि की तर्ज पर यहाँ भी 251000/ दो लाख एक्यावन हजार मे विवाह की सुविधा दी जायेगी जिससे समाज के फिजुल खर्च से बचा जा सके यहीं पर एक छोटा सा चेत्यालय होगा जिससे दूल्हा दुल्हन की यहीं पर मंदिर ढुकाई की जा सके।


संत निवास और चेत्यालय का भुमि पूजन किया गयासंत निवास के निर्माण का संपूर्ण खर्च गुजरात बड़ौदा के श्रावक श्रेष्ठि श्री मान मदन भाई रूपेन्द्र भाई जी हुम्मड़ ने स्वीकृति दी जो की गुरुदेव के संघ के संघपति भी है। साथ ही आज ग्यारह कमरों के निर्माण की भी गुरु भक्तों ने स्वीकृति प्रदान की।
इन्होंने दी कमरे निर्माण की स्वीकृति
*(1) मान कैलाश चंद्र ज जैन इलेक्ट्रिक नलखेडा*
*(2) श्री मान कोमल चंद ज जैन इलेक्ट्रिक सुसनेर*
*(3) श्री मान त्रिलोक चंद सेठ पिड़ावा*
*(4) श्री मान महावीर कुमार सालरिया वाले*
*(5)श्री मान पारस कुमार अशोक कुमार तंबाकू वाले*
*( 6) श्री मान शैलेंद्र कुमार सिंघई मिलन इलेक्ट्रॉनिक*
(7)श्री मान विनोद कुमार ज नलखेडा वाले
(8)श्री मान गोकुलचंद मोडी़ वाले
(9)श्रीमान दिनेश कुमार केवलचंद ताखला वाले
(10) )श्रीमान भानुकुमार अमरकोट वाला
(11) श्रीमान तिलोकचंद धतरावदा वाले
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



