श्रीमती सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का लिया आशीष माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दें कि मेरी भी दीक्षा हो सुशील पाटनी 

धर्म

श्रीमती सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ ने गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का लिया आशीष माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दें कि मेरी भी दीक्षा हो सुशील पाटनी 

  जहाजपुर श्रीमती सुशीला पाटनी आरके मार्बल ग्रुप किशनगढ़ महिला मंडल की सदस्यों के साथ स्वास्तिधाम जहाजपुर दर्शनार्थ आई। उन्होंने मूलनायक मुनिसुवृतनाथ के दर्शन किए उसके उपरांत उन्होंने माता जी के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया।

 

 

 

इस अवसर पर उनके द्वारा स्वस्ति संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। उन्हें गुरु मां को मंगल आहार देने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

  श्रीमती सुशीला पाटनी ने अपने उद्बोधन में कहा की मेरे बच्चे बहुत अच्छे हैं उनका और मेरे सास ससुर का आशीर्वाद उनका संबल ही जो मैं आज यहां तक हु उन्होंने माताजी से आशीर्वाद मांगा कि माताजी मुझे ऐसा आशीर्वाद दे की मेरी भी दीक्षा हो।

 

   उन्होंने कहा धन, दौलत, पैसा परिवार कुछ भी नहीं है पैसा कुछ भी नहीं हैं धर्म करो, तपस्या करो, त्याग करो, माताजी के चरणों में आकर कुछ सीखो तो अपना जीवन सुधरेगा नहीं तो कुछ भी नहीं होगा।

उन्होंने कहा की सब कुछ छूट जाए पर धर्म से दूर न हो गुरु का साथ न छुटे बस यही भावना है की गुरुजी जहा पहुंचे हम भी वहां तक पहुंचे।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *