आर्यिका विशेष मति माताजी का निवाई से शिवाड़ के लिए विहार
निवाई – सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में जैन आर्यिका विशेष मति माताजी का निवाई से शिवाड़ के लिए मंगल विहार हुआ। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की शिष्या आर्यिका विशेष मति माताजी सन्त निवास नसियां जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए अतिशय क्षेत्र नला गांव पहुंची
जहां आर्यिका विशेष मति माताजी की आहार चर्या निवाई जैन मंदिर में संपन्न हुई।समाज के प्रवक्ता राकेश संधी एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि आर्यिका निवाई से विहार कर श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नला होते हुए शिवाड़ पहुंचेंगी।

