11 जून को श्री आदिनाथ जैन मंदिर में होगे धार्मिक आयोजन

धर्म

11 जून को श्री आदिनाथ जैन मंदिर में होगे धार्मिक आयोजन
रामगंजमंडी
विक्रम संवत 2082 वीर संवत 2552 बुधवार ज्येष्ठ सुदी पूनम को 9.31 मिनिट पर बाजार नंबर 3 में स्थित श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर परिसर में वर्षों से स्थापित श्री जिनकुशल सूरी दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव की बड़ी पूजा होगी। यह पूजा श्रीमान देवीलाल राजेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार रांका परिवार की तरफ से होगी। वर्षों से यह परिवार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ सुदी पूनम को महापूजन करवाता आ रहा है।

 

रात्रि को 8:00 बजे सकल श्रीसंघ की महिलाओं की होगी चौबीसी

पालीताना में नवाणु यात्रा करने वाले तीनो बच्चे

शत्रुजय तीर्थ पालीताना की पावन धरती जहां से अनंत आत्माएं मोक्ष को गई उस पावन तीर्थ पर श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर एवं वर्धमान स्थानक संघ की मोक्षी मेहता 18 वर्ष पुत्री संजय मेहता, सिद्धी मेहता उम्र 13वर्ष पुत्री मनीष मेहता और लक्ष मेहता उम्र 13 वर्ष पुत्र विनय मेहता ने नवाणु यात्रा की है। इनकी कठिन सकुशल यात्रा होने पर इनके परिवार जनों द्वारा सकल श्रीसंघ की चौबीसी रखी गई है। इस चौबीसी में इनकी सफल यात्रा की महिलाओं द्वारा अनुमोदना की जावेगी।

नवाणु यात्रा क्या होती है
नवाणु यात्रा करने वाले 45 दिन तक पालीताना तीर्थ पर रहकर 108 बार गिरिराज पर्वत की यात्रा करनी पड़ती है। और पूरे दिन में एक बार भोजन जिसे एकाशना कहते हैं करना पड़ता है। श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि इतनी कम उम्र में बच्चों ने यह कठिन यात्रा करके अपने परिवार के साथ श्रीसंघ और रामगंज मंडी का नाम रोशन किया है।


नवाणु यात्रा का महत्व
नवाणु यात्रा से कई भव में हुए निकाचित कर्मों का नाश होता है एक यात्रा में 3825 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी होती हैं तब एक यात्रा पूर्ण होती है। और परमात्मा की पूजा करनी पड़ती है। कम उम्र के बच्चों ने 45 दिन में 108 बार यात्रा की है इन तीनों बच्चों ने यह नवाणु यात्रा आचार्य पूर्णचंद्र सुरी जी महाराज साहेब की पावन निश्रा में की।

आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ ट्रस्ट 12 जून को करेगा बहुमान
नवाणु यात्रा करने वाली मोक्षी मेहता, सिद्धी मेहता, मनीष मेहता, का एक समारोह आयोजित करके श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ की तरफ से बहुमान किया जावेगा।

अनूठी पहल
श्रीसंघ ट्रस्ट के विजयकुमार छाजेड, सुभाष बाफना, राजेंद्र रांका, दिलीप तिल्लानी, मोहित छाजेड, विनोद डोसी, शैलेंद्र कटारिया, सुरेंद्र बाफना, सुशील गोखरु, गौरव बाफना, रवि बाफना, प्रदीप चतर, आशीष डागा, आदि ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से श्रीसंघ द्वारा किसी भी तपस्या करने वाले का बहुमान किया है। श्रीसंघ के अध्यक्ष मंदिर का पैसा नहीं लगने देते खुद अपनी तरफ से बहुमान करते हैं। ओर नाम श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर श्रीसंघ का करते हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *