*बोडीगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान मंदिर में तीन प्रतिमाओ की चोरी*
बागीदौरा | बोड़ीगामा के जैन मंदिर से दोपहर धातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गई। मंदिर में शाम को दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि भगवान की प्रतिमा के आगे रखी तीनो अष्टधातु धातु की छोटी मूर्तियां और सिंहासन गायब है। सूचना मिलते ही मंदिर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जैन समाज के लोगों ने चोरी पर नाराजगी जताई। समाजजनों ने बताया कि सुबह अभिषेक और शांतिधारा के समय प्रतिमाएं अपनी जगह पर थीं। चोर दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच मंदिर में घुसे और मूर्तियां चुरा ले गए।चोरों ने इन मूर्तियों को सोने की समझकर चुराया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर गुस्सा जताया। लोगों ने पुलिस से अज्ञात चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की।
इस अवसर पर बोडीगाम जैन समाज अध्यक्ष लक्ष्मी लाल जैन ने बताया कि 12:00 बजे तक पुजारी मंदिर की सेवा पूजा करने के बाद घर गया तब तीनों प्रतिमाएं मंदिर में थी समाज जनों ग्रामीण बंधुऔ एवं ग्राम पंचायत के सरपंच खुशपाल ने भी पुलिस प्रशासन को निवेदन किया शीघ्र प्रतिमाएं बरामद की जाए एवं चोरों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए।





मौका स्थल पर बॉडीगामा नगर के रमणलाल नानावटी, पंकज नानावटी, दिलीप दोसी, राकेश जैन अजीत जैन नौगामा नगर के पच बंधु नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी सुभाष चंद्र नानावटी विपुल पंचोरी निलेश जैन राजेंद्र गांधी नितेश जैन आदि उपस्थित थे।
सुरेशचंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
