अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्त ने 20 जुलाई को राजस्थान बंद का किया समर्थन
जयपुर
अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रान्तअखिल ने 20 जुलाई 2023 को राजस्थान बंद का समर्थन किया है।
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पदम चन्द जैन बिलाला ने कहा सकल जैन समाज भारत सहित राजस्थान की जैन समाज भी आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या से दुखी,निराश, स्तब्ध व निशब्द है साथ ही अहिंसा प्रेमी एवं जैन समाज में रोष व्याप्त है।
राजस्थान की सकल जैन समाज मुनि जी की हत्या के विरोध में एवं अन्य मांगों को लेकर आगामी 20 जुलाई 2023 को अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष पदम चंद जैन बिलाला, अनिल कुमार जी पूर्व आई पी एस,महामंत्री सुनील जैन पहाड़िया, संयुक्त महामंत्री संजय जैन बड़जात्या कामां,कोषाध्यक्ष पंकज जैन लुहाड़िया सहित सभी पदाधिकारियों ने अपील की है की राजस्थान बंद में सहयोग प्रदान करें।
इस बंद की प्रमुख मांगे
आचार्य श्री के हत्यारों को फास्ट ट्रैक में सुनवाई कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए
देशभर में जैन संतों के पैदल विहार के समय सुरक्षा उपलब्ध हो
जैन समाज सहित कई समाज के संत जो पैदल विहार करते हैं उनकी रात्रि विश्राम हेतु हर 20 किलोमीटर पर सामुदायिक आश्रय स्थल बनाए जाएं
देश के प्रत्येक राज्य में जैन श्रमण संस्कृति आयोग का गठन हो
देशभर के जैन तीर्थों मंदिरों व धर्मावलंबियों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय जन कल्याण आयोग का गठन हो।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
