बल्केश्वर में संपन्न हुआ श्री सर्वतोभद्र जिनालय का वेदी शिलान्यास समारोह

धर्म

बल्केश्वर में संपन्न हुआ श्री सर्वतोभद्र जिनालय का वेदी शिलान्यास समारोह

आगरा मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के बल्केश्वर स्थित गंगेगौरी बाग के निकट श्री सर्वतोभद्र जिनालय का भव्य वेदी शिलान्यास समारोह 5 जुलाई को बल्केश्वर स्थित श्री लक्ष्मी मंदिर में बने विशाल पंडाल पर आयोजित किया गया|जिसमें राजेश जैन कारपेट परिवार द्वारा पाण्डल का फीता खोलकर समारोह का शुभारंभ किया गया|

 

 

ध्वजारोहण आगरा के श्रेष्ठीयों के द्वारा एवं चित्र अनावरण दीप प्रज्ज्वलन निर्मल मोठया परिवार द्वारा किया गया|श्री सर्वतोभद्र दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उपाध्यायश्री विहसन्तसागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन किया और साथ ही शास्त्र भेंट किए| स्वास्तिक महिला मंडल कमला नगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई|इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया|

कार्यक्रम के मध्य में उपाध्यायश्री की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर आया|जिसमें उपाध्यायश्री ने सभी भक्तों को अपनी मंगल देशना से कृतार्थ किया|जिसके बाद पंडित अजित जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्री सर्वतोभद्र जिनालय की मुख्य वेदी का शिलान्यास करने का सौभाग्य रोहित जैन अहिंसा परिवार एवं दो वेदी का शिलान्यास पारस कंसल जैन एवं रूपेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ|

 

जिसमें सभी परिवारों एवं भक्तों ने शिला स्थापित कर वेदी शिलान्यास की क्रियाएं संपन्न कीं|इस शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भक्तों ने बढ़ चढ़कर दान दिया| इस दौरान,एटा,मैनपुरी,फिरोजाबाद, ग्वालियर,सोनागिर,मुरैना,भिंड,इटावा,कुरावली,मेहगांव,बरासो,आगरा के आलावा विभिन्न नगरों की जैन समाज ने उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं उमेश जैन द्वारा किया गया|कार्यक्रम के समापन के बाद साय: 5:00 बजे उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ ने भिंड में होने वाला मंगल चातुर्मास हेतु मंगल विहार किया

 

|इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले,सुनील जैन ठेकेदार,शिखर जैन सिंघई,रजत जैन पंकज जैन,राजीव जैन,राजीव बैंक, सुरेश पांड्या,सुमेरचंद जैन पाड़या, दिलीप जैन,विष्णु जैन,अनिल जैन कागज,अरूण जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समस्त बल्केश्वर एवं ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन किया।

 

शुभम-जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *