सुविधा हमने तो बहुत जोड़ रखी है लेकिन शांति नहीं है शांति अध्यात्म से आएगी सृष्टि भूषण माताजी

धर्म

सुविधा हमने तो बहुत जोड़ रखी है लेकिन शांति नहीं है शांति अध्यात्म से आएगी सृष्टि भूषण माताजी
परम पूजनीय आर्यिका 105 सृष्टि भूषण माताजी का मंगल विहार भोपाल की ओर चल रहा है। शुक्रवार की बेला में माता जी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि सुविधाएं तो हमने बहुत जोड़ रखी है लेकिन शांति नहीं सुविधा भौतिक पदार्थ से आती है लेकिन शांति नहीं दे पाती शांति तो अध्यात्म से ही आएगी और उसी से आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी।

 

माताजी ने कहा कि भावना भाए की में निजानंद में लीन हो जाऊं यदि परमात्मा के द्वार पर जाओ तो इंद्रिय सुख नहीं मांगना चाहिए। उन्मुक्त जीवन जीना सीख ले हम अनुमान लगाते रहते हैं तिजोरी में रखे धन से कभी शांति नहीं मिलती परिवार में ऐसे जियो की एकता बनी रहे।

मौत सब की निश्चित है तैयार रहें। हमें जिंदगी बदलनी होगी। दौलत है तो दूर के रिश्तेदार भी अपने हो जाते हैं। माताजी ने अपने प्रवचन में शांति पाने के लिए आध्यात्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। पूज्य माताजी की आहारचर्या श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समसगढ़ में संपन्न हुई।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *