देश उन्नति में आतंकवाद बाधक है भावसागर महाराज

धर्म

देश उन्नति में आतंकवाद बाधक है भावसागर महाराज
देवरीकला
परम पूज्य मुनि श्री श्री 108 भावसागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में युवाओं को देश की सुरक्षा के लिए आगे आने के लिए कहा उन्होंने कहा की देश की सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं।

 

 

देश की सुरक्षा में जो जवान लगे हैं, वह तो सुरक्षा करते हैं देश के युवा भी तैयार रहें।है भगवन मेरी आत्मा सदा सभी प्राणियों पर मैत्री भाव धारण करें, ऐसी राष्ट्र भावना भाते रहें राष्ट्र की समृद्धि एवम सुख शांति की भावना भाते रहे। ग्रंथों में जो राष्ट्र धर्म का संदेश दिया है वह तारीफे काबिल है। है देश के लोगों तुम अपने हृदय को पवित्र बनाओ और देश की उन्नति में हर दम प्रयासरत रहो। 

महाराज श्री ने आतंकवाद के विषय में कहा कि देश की उन्नति में आतंकवाद बाधक है। आतंकवाद के रहते देश की उन्नति नहीं हो सकती। देश की उन्नति करना हमारा राष्ट्र धर्म है। हम प्रतिदिन भगवान के सामने राष्ट्र की शुभ मंगल कामना करते हुए प्रार्थना करे, संपूर्ण राष्ट्र में व्याप्त होने वाले विघ्न नष्ट हो।

ग्रंथों का उल्लेख करते हुए महाराज श्री ने कहा कि ग्रंथों में राष्ट्रीय संदेश दिया है। है देश के लोगों तुम कृतघ्नी मत बनो, तुम कृतज्ञ बनो। अपने देश के उपकार को सदा याद रखो। अपने देश से सदा प्यार करो। और देश के वफादार नागरिक बनो। जिसमें तुम्हारे देश में तरक्की हो। और तुम्हारा देश एक अखंड राष्ट्र बना रहे।


राष्ट्रधर्म का विस्तृत वर्णन मंत्रों में,शास्त्रों, पुराणों में शिलालेख और प्रशस्तियों में राष्ट्र भावना का स्पष्ट उल्लेख है। आवश्यकता इस बात की है कि हमें अपनी पूजा प्रार्थनाओं की शुभ मंगल कामनाओं को अपनी संवेदनाओं का विषय बनाना चाहिए। और राष्ट्रभक्ति के साथ अपने जीवन में राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए। प्रत्येक देशवासी को इसका पालन करना चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *