जोधपुर में शहर के सबसे बड़े जैन भवन का होगा निर्माण15 को संक्रांति महोत्सव में मारवाड़ जैन श्री संघ ट्रस्ट का होगा शुभारम्भ पद्म श्री से सम्मानित राष्ट्रसंत श्री नित्यानंद सुरीश्वर महाराज की निश्रा में होगा आयोजन
जोधपुर। जोधपुर में शहर का सबसे बड़ा जैन भवन मारवाड़ जैन श्री संघ के तत्वाधान में राष्ट्रसंत पद्मश्री से सम्मानित गच्छाधिपति नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज एवं भोलेबाबा आचार्य जयानंद सुरीश्वर महाराज के सानिध्य में 15 जून को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले विशाल संक्राति कार्यक्रम में शुरुआत होगी। कार्यक्रम अनेक साधु साध्वियों के साथ देश भर से उनके भक्तजन व जैन समाज के प्रबुद्ध जनो की उपस्तिथि में विशाल संक्राति महोत्सव मनाया जाएगा।
*ये होंगे कार्यक्रम अतिथि*
कार्यक्रम संयोजक गौतम सालेचा ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद जी कटारिया मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर विधायक अतुल भंसाली करेंगे। इस अवसर पर नाकोड़ा तीर्थ के अध्यक्ष रमेश कुमार मुथा व मोटिवेशनल स्पीकर शांतिलाल गोलेच्छा की गरिमामय उपस्तिथि रहेगी। इस दिन मारवाड जैन श्री संघ ट्रस्ट का शुभारम्भ होगा। यह ट्रस्ट पुरे मारवाड जैन समाज का सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, चिकित्साः, पर्यावरण व अनेक सामाजिक कार्यो का केंद्र बिंदु रहेगा। इस ट्रस्ट में मारवाड क्षेत्रः के जैन समाज के प्रमुख लोगो को ट्रस्ट में सम्मिलित किया जायेगा।
*जैन समाज के लिए बहुउपयोगी साबित होगा जैन भवन*
इस कार्य की शुरुआत के अंतर्गत गुलाब नगर जोधपुर में बड़ी जमीन खरीदी गयी है, जिसमे समाज उपयोगी बहुमंजिला जोधपुर का जैन समाज का सबसे बड़ा भवन बनाया जाएगा। इस भवन में आधुनिक सुविधा युक्त 50 कमरे 2 बैंकेटहॉल भोजनशाला, कॉन्फ्रेश हॉल, बोर्डरूम डोरमेट्री इत्यादि सुविधाएं रहेगी। यह क्षेत्रः जोधपुर का सेंटर पॉइंट होने से जैन समाज के बड़े आयोजन.आचार्यो के चातुरमास साधु साध्वियों का आवागमन रहेगा। एम्स हॉस्पिटल के पास होने से यहाँ पर मरीजों के साथ रहने वालो को अच्छी सुविधा मिल सकेगी। यह ट्रस्ट जैन एकता के प्रतिक के रूप में टस्ट में जैन समाज के सभी सम्प्रदाय के ट्रस्टियों को सम्मिलित किया है।
*कार्यक्रम आयोजन में संस्थाओं की सहभागिता*
इस कार्यक्रम का आयोजन जैन समाज की सभी प्रमुख संस्थाए भैरूबाग तीर्थ ट्रस्ट, जैन इंटरनेशनल (जीतो ), सिवांची संघ, बाडमेर जैन समाज समिति, महावीर युवा संघ, भगवान पार्श्वनाथ मंदिर समिति,पालरोड सकल जैन संघ, श्री वीरप्रभु संस्थान, किर्या भवन संघ, जैन सेवा ट्रस्ट उत्साह से आयोजन की योजना में लगा है। मारवाड़ जैन श्री संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम चंद सालेचा, उपाध्यक्ष महावीर कास्टिया, महामंत्री राजेंद्र सालेचा, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज गोलेच्छा व अन्य ट्रस्टी गण अन्य संस्थाओ के साथ कमिटियां बना कर पुरे उत्साह कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए है।
गौतम सालेचा कार्यक्रम संयोजक मुकेश नाहर जैनकार्यकम मीडिया कॉर्डिनेटर 9079209672 से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
