आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज संघ एवम उपाध्याय मुनि श्री विवर्धन सागर महाराज संघ एवं विभाश्री माताजी ससंघ का हुआ महा मिलन सुसनेर नगर बना महामिलन का साक्षी

धर्म

आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज संघ एवम उपाध्याय मुनि श्री विवर्धन सागर महाराज संघ एवं विभाश्री माताजी ससंघ का हुआ महा मिलन सुसनेर नगर बना महामिलन का साक्षी

   सुसनेर 

गणाचार्य परम पूज्य आचार्य गुरुदेव 108श्री विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज संसंघ का सुबह 5:20 बजे आमला से सुसनेर की और मंगल विहार हुआ प्रातः 7:30 बजे डग रोड पुराने पेट्रोल पंप से मंगल प्रवेश होकर त्रिमूर्ति मंदिर पर मंगल प्रवेश हुआ। 

 

 

   नगर आगमन के समय एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जो एक इतिहास को परिलक्षित कर गया संतों का समागम एवं महामिलन देखने को मिला जिसका सुसनेर नगर साक्षी बना मंडी चौराहा इंदौर रोड कोटा हाईवे पर पहुंचने पर नगर में पूर्व में विराजित उपाध्याय मुनिश्री 108 विवर्धन सागर महाराज संघ एवं गणिनी आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ ने आचार्य श्री संघ की मंगल अगवानी की गुरुदेव के चरणों में सभी मुनिराजो ने नमन किया आचार्य श्री ने भी सभी को अपने दोनों हाथों से मंगल आशीर्वाद प्रदान किया

 

इसके बाद सभी संघ ने आचार्य श्री की परिक्रमा की ऐसे दुर्लभ क्षण बहुत पुण्य से देखने को मिलते है।

 

इन पलों में सुसनेर समाज के बंधु एवं रामगंज मंडी नगर के भक्त भी मौजूद रहे। पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का मंगल विहार रामगंज मंडी की ओर चल रहा है आचार्य श्री का चातुर्मास 2025 रामगंजमंडी में होने जा रहा है। इस बेला में रामगंज मंडी नगर के श्री नितिन जैन सबदरा, संजय विनायका, संजय बड़जात्या, संजय बाकलीवाल, संजय एक्शन, मनोजबड़जात्या, भागचंद पहाड़िया आदि सम्मिलित रहे। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए समस्त संघ को त्रिमूर्ति जैन मंदिर लाया गया जहां समस्त संघ ने आचार्य श्री दर्शन सागर महाराज की प्रेरणा से निर्मित त्रिमूर्ति जिनालय के दर्शन किए।

 

  दर्शन उपरांत धर्म सभा हुई धर्म सभा में आचार्य श्री ने बुराइयों से डरने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि जीवन में बुराइयों के प्रति डर होना चाहिए बुरे कर्मों से बुरी संगति से हमेशा डरना चाहिए और अच्छे काम करना चाहिए।

 

मंगल प्रवचन उपरांत समस्त संघ की आहारचर्या त्रिमूर्ति जिनालय सुसनेर में संपन्न हुई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आचार्य श्री का अल्प प्रवास सुसनेर नगर में रहेगा।

     अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 992974731

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *