महावीर समवशरण मंदिर 31 व पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

धर्म

महावीर समवशरण मंदिर 31 व पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

नौगामा
1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर की 31 वर्षगांठ के उपलक्ष में आज प्रातः मंदिर में विशेष शांति धारा अभिषेक किया गया विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी संस्कार शिविर हेतु पधारे हुए श्रमण संस्कृति संस्थान जयपुर से अमन शास्त्री समकित शास्त्री दृष्टि दीदी वीना दीदी सम्यक शास्त्री आदि की सानिध्य में मंत्र उच्चारण के साथ समवशरण मैं स्थित चार मानस स्तंभ की 16 प्रतिमा वेदी पर स्थित भगवान महावीर स्वामी के प्रतिमा पाटे विराजमान कर सामूहिक रूप से 108 कलशो के साथ सामूहिक रूप से बड़े भक्ति भाव से अभिषेक शांति धारा की गई।

 

प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य पंचोली केसरीमल शांतिलाल, पिंडारमियां मोहनलाल मीठालाल, गांधी मनीष कुमार, गांधी दिलीप कुमार, गांधी अति वीर अतिशय राजेंद्र को प्राप्त हुआ।

 

इस अवसर पर नमन भैया जी ने पंच कल्याण प्रतिष्ठा एवं समवशरण की महिमा बताइए आज इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ शांति विधान के 64 अर्ध समर्पित किए। इस अवसर पर पंचोरी भरत कुमार, रतन लाल गांधी सुभाष नानावटी, एडवोकेट महेंद्र गांधी, आशीष जैन, खुशपाल, नरेंद्र जैन, रमलाल गांधी, राजेश पंचोरी, ध्रुव पंचोली, आगम पंचोली, ने अपना सहयोग प्रदान किया

जैन समाज प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *