फूल नजरों में खिलाने का हुनर रखते हैं और आपके दिल में बसाने का हुनर रखते हैं पुलक सागर महाराज
बांसवाड़ा
राष्ट्र संत भारत गौरव आचार्य 108 पुलक सागर जी महाराज ससंघ कमर्शियल कॉलोनी संत भवन में विराजमान हैं। आचार्य गुरुदेव के परम सानिध्य में अणुव्रत संस्कार महोत्सव प्रातः 8:00 बजे संपन्न हुआ। प्रवक्ता महेंद्र कवालिया ने बताया कि रविवार प्रातः 10:00 बजे सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर से करीब 500 भक्त प्रातः 10:00 बजे दाहोद रोड से बैंडबाजे के साथ गले में दुपट्टा, हाथों में पचरंगी झंडा और गुरुदेव का जयघोष एवं नृत्य भक्ति करते हुए हाथों में अष्ट द्रव पूजा की सजी हुई थाली हाथों में लेकर कमर्शियल कॉलोनी संत भवन पहुंचे।
गुरुदेव का आशीर्वाद और उद्बोधन
गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद देते हुए सिंहासन पर विराजमान हुए। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समाज के सुरेश जीसंघवी, मांगीलाल कोठारी, बसंत लाल पंचोली, अध्यक्ष दिनेश वखरिया, राकेश पंचोली, हेमंत सेठ ने द्वीप प्रज्वलन किया। पाद पक्षालन विनोद फादोद परिवार द्वारा किया गया। शास्त्र भेट सभी महिला मंडल द्वारा की गई। गुरुदेव की अष्ट दव्य से पूजन उदयपुर से आए भक्तों द्वारा धूमधाम से की गई।
उदयपुर के भक्तों का भाव भरा निवेदन
उदयपुर से आए कई भक्तों ने अपने उद्बोधन में बोला कि गुरुदेव उदयपुर की समस्त समाज इस आशा पर आई है कि गुरुदेव आपका प्रवेश जल्दी ही हो। आपका जैन समाज ही नहीं, अजैन भी इन्तजार कर रहे है। आज पूरी समाज की ओर से आपको निवेदन करने आए हैं कि जन-जन आपके प्रवचन का इन्तजार कर रहा है।

गुरुदेव का उद्बोधन
गुरुदेव ने अपने चिर-परिचित अंदाज के साथ कहा, “फूल नजरों में खिलाने का हुनर रखते हैं और आपको दिल में बसाने का हुनर रखते हैं। जरा थोड़ी देर ठहर जाओ, हम उदयपुर का होश उड़ाने का हुनर रखते हैं। बिखर गए तो संवारने का हुनर रखते हैं, जो डूब गए उन्हें उबारने का हुनर रखते हैं।”



चातुर्मास के बाद विदाई
गुरुदेव ने बताया कि 17 वर्ष पहले उदयपुर में वर्षायोग किया था और अब भी आपके दिलों में उनके लिए जगह है। यह उनकी सफलता है। आज जितने भी भक्त आए हैं, पहली पंक्ति से लेकर आखिरी तक सबके चेहरे पर मुस्कराहट है। गुरुदेव ने विश्वास दिलाया कि जिस आनंद के साथ आप आए हैं, उसी आनंद से आपसे विदा लेंगे।सभी भक्तों को गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया।
आगामी कार्यक्रम
गुरुदेव का 4 तारीख को बांसवाड़ा से उदयपुर के लिए प्रस्थान होगा। गुरुदेव ने कमर्शियल कॉलोनी समाज एवं पुलक मंच परिवार बांसवाड़ा को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312



