जिनवाणी माता की भव्य शोभा यात्रा में उमड़े जैन बंधुश्रुत पंचमी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
नैनवा 31 मई शनिवार 2025
सकल दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में प्रातः काल 8:00 बजे को कौटीया जी के जैन मंदिर से भव्य जिनवाणी माता की शोभायात्रा प्रारंभ हुई जिसमें आगे नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं पचरंगी ध्वज हाथो में लेकर जिनवाणी माता की जय जयकार करते हुए चल रहे हैं
उनके पीछे बैंड बाजे के साथ महिलाए मस्तक पर जिनवाणी माता लेकर चल रही थी।
पुरुष वर्ग युवा जय जयकारों के साथ चल रहे थे इनके पीछे पालकी में जिनवाणी माता विराजमान कर दोनों तरफ भक्त चवर ढोल रहे थे
जगह-जगह पर महिलाओं द्वारा नृत्य के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दे रही थी
मेरी प्राणों से प्यारी मां जिनवाणी तुम्हें हर दिन सिर पर बिठाएंगे
मेरा प्यारा महावीरा भक्तों पर क्या जादू कर गया
शुद्ध पंचमी महोत्सव आया खुशियां हम मनायेगे*
यह शोभायात्रा गढ़ चौक सदर बाजार बड़ा जैन मंदिर मालदेव चौक दपोला मार्ग होते हुए टोडा पोल चंद्र प्रभु नसिया पहुंचा वहां पर जिनालय में सभी भक्तों ने भगवान के दर्शन कर वापस शोभायात्रा कोटिया जी के जैन मंदिर पहुंची।

चंद्रप्रभु नसिया पर सभी भक्तों को फल वितरण किए गए



दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी की जानकारी देते हुए बताया की जैन समाज के श्रेष्ठी विनोद बरमुंडा मोहन मारवाड़ा ललित जैन अध्यापक महावीर सरावगी महावीर मामा महावीर नासिरदा कैलाश बजाज प्रदीप बजाज नरेंद्र जी शास्त्री प्रकाश बाबा प्रियंक सरावगी पारस नाहरगज धर्मा मोडीका रितेश बरमुंडा बाबूलाल जैन बरमुंडा सुनील सेठिया मोनू हरसोडामहिलाओं में अंजू जैन मोडीका संगीता मोडीका रेखा मोडीका विमल शाह प्रियंका जैन वर्षा शाह गुणमाला सरावगी विना शाह विना सरावगी अपार महिलाओं अपार भक्तों के सानिध्य में जिनवाणी माता की भव्य यात्रा निकाली
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर सरावगी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

