श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल ने अहिंसा प्रेरक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर मंदिर में रहकर श्रमदान कर मंदिर की साफ-सफाई की
रामगंजमंडी
शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल रामगंजमंडी द्वारा अहिंसा शांति के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम श्रमदान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की साफ-सफाई की और स्वच्छ भारत मिशन की सार्थकता को सार्थक किया उन्होंने मंदिर की साफ-सफाई की और जिनवाणी का भी संरक्षण किया। एक और जहां महिला मंडल की यह मुहिम नारी सशक्तिकरण का एक अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत करती है। अगर देश की बात आएगी तो नारी कभी पीछे नहीं रहेगी।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल की अध्यक्ष शोभना सावला के निर्देशन में पूरी मंदिर की साफ-सफाई की गई तो मंदिर की सफाई की गई। महिला शक्ति से जब हमने जाना तब उनका कहना था कि जब हमारे घर को हमारे आसपास के आवरण को स्वच्छ रख सकते है तो भगवान का मंदिर क्यों नहीं। हम स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम का स्वागत करते है।और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महामंडल द्वारा किए गए कार्य की सराहना सभी जन कर रहे हैं। और इस कार्य को सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। सभी महिला मंडल सदस्यों ने कहां की आगे भी इस मुहिम को हम जारी रखेंगे।

आभार स्वरूप बोलते हुए महिला मंडल की सदस्य विभा रावका ने सभी का आभार प्रकट किया। और कहा यह अभियान हमारा आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जो स्वच्छ भारत का जो अभियान चलाया है उसके बाद हर कोई इस मुहिम में आगे आया है। मोदी जी का यह अभियान वरदान साबित हुआ है। उन्होंने समाज अध्यक्ष दिलीप विनायका जी का धन्यवाद किया साथ ही साथ सभी महिला मंडल की सदस्यों का धन्यवाद दिया जिन्होंने इस में संबल बढ़ाया। और कहा की जब मेंने अन्य मंडलों को इस अभियान के बारे में जानकारी दी सभी ने इस मुहिम का स्वागत किया और मुस्कान के साथ सहयोग दिया अंत मै कहा आज यह भी सिद्ध हो गया संगठन मे शक्ति है।
इस मुहिम मै बच्चे भी पीछे नही रहे उन्होंने भी सिद्ध रावका, सोना बड़जात्या, आस्था जैन आदि बच्चों का विशेष सहयोग रहा। वही संजय बड़जात्या, सुदेश रावका, राजीव बाकलीवाल अभिषेक जैन लुहाड़िया का विशेष सहयोग रहा। यह अपने आप में एक आयाम स्थापित करता है की महिला शक्ति धर्म की रक्षा की साथ-साथ देश की रक्षा अस्मिता के प्रति कटिबद्ध है। कभी भी किसी भी विपत्ति हो या कैसी भी भीषण परिस्थिति हो महिला शक्ति कभी पीछे नहीं हटेगी। इस अभियान में जैन सोशल ग्रुप, संगिनी ग्रुप, महिला मैत्री और पाठशाला ग्रुप आदि सभी का सहयोग रहा
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
