युवा पत्रकार राकेश गोधा हुए सम्मानित 

धर्म

युवा पत्रकार राकेश गोधा हुए सम्मानित
जयपुर

 

दूढाँढ़ री ललकार हिन्दी पाक्षिक के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार दिनांक 16 अक्टूबर, 2023 को सायं 7 बजे से पिंकसिटी प्रेस क्लब नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में समाचार पत्र के विशेषांक का विमोचन एवं ” ढूढाँढ़ रा गौरव” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

 

 

 

इसमें युवा पत्रकार, स्पष्ट और सटीक लेखनी से गत 13 वर्षों से पिंकसिटी सोशल न्यूज को सबसे बड़े सामाजिक धार्मिक नेटवर्क के रूप मे स्थापित करने वाले, और जैन सोशल ग्रुप गोल्ड, सामुहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था, राजस्थान जैन युवा महासभा, और राजस्थान जैन सभा के माध्यम से समाजसेवा करने वाले तथा विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक व मनोरंजक हाऊजी के रचियता तथा विश्व नमोंकार दिवस, विश्व जैन ध्वज दिवस के प्रेरक राकेश कुमार गोधा  को शाल ओढ़ा कर और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोवर्धन बाढ़दार (से.नि. न्यायाधीश – राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर)

               

समारोह अध्यक्ष :सुरेन्द्र पारीक (पूर्व विधायक – हवामहल विधानसभा क्षेत्र, जयपुर), विशिष्ट अतिथि : श्री संजय झाला (प्रशासनिक अधिकारी एवं राष्ट्रीय कवि) , प्रो. डॉ. यतेन्द्र कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष-विप्र कल्याण परिषद, जयपुर) थे। कार्यक्रम का आयोजन अशोक कुमार शर्मा ( सम्पादक ढूंढार री ललकार) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *