स्वर्गीय त्रिलोकचंद जी कटारिया मन्नू देवी कटारिया की परपोती एवं नवीन जैन कटारिया ऊषा जैन कटारिया रामगंजमंडी ने अपनी पोती अवन्या जैन के प्रथम जन्मदिन पर अवन्या के माता पिता ने 500 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का लिया संकल्प एवम दिया प्रेरणादायक उदाहरण

राज्य

स्वर्गीय त्रिलोकचंद जी कटारिया मन्नू देवी कटारिया की परपोती एवं नवीन जैन कटारिया ऊषा जैन कटारिया रामगंजमंडी ने अपनी पोती अवन्या जैन के प्रथम जन्मदिन पर अवन्या के माता पिता ने 500 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का लिया संकल्प एवम दिया प्रेरणादायक उदाहरण
रामगंजमंडी
कोई भी शुभ दिन हो जन्मदिन आदि हो विवाह वर्षगांठ हो आमतौर पर लोग मौज शौक पार्टी आदि में व्यतीत करते हैं। और पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ते हैं।

 

 

इसके विपरीत ऐसे व्यक्ति एवं ऐसे परिवार होते हैं जो किसी भी शुभ दिन को नेक कार्य करके समाज एवं राष्ट्र के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। ऐसा ही कर दिखाया रामगंजमंडी के बिल्डिंग कांट्रेक्टर श्री प्रियांशु जैन कटारिया उनकी धर्मपत्नी श्रीमती परिधि जैन कटारिया ने अपनी पुत्री अवन्या जैन की प्रथम वर्षगांठ पर एक ऐसा कार्य किया जो सभी के लिए एक प्रेरणादायक एवं आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है इन दोनों ने अपनी पुत्री के साथ गौशाला जाकर गौ माता को चारा खिलाया एवं वहां जाकर वृक्षारोपण किया।

उन्होंने जो किया वह पर्यावरण को संतुलित करने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर गया वृक्षारोपण के साथ-साथ उन्होंने 500 पौधे लगाने एवं आजीवन उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया। हमारे संत भी इसकी प्रेरणा हम सभी को देते हैं और उन्हीं की प्रेरणा से इन दोनों ने यह कार्य किया। यह उस संदेश को भी जीवंत ज्योति देता है हरियाली लाएगे पर्यावरण बचाएगे।

श्री कटारिया ने बताया कि आज ऐसा करके मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। पेड़ हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। और इसके द्वारा पर्यावरण भी दूषित होने से बचेगा। उनकी इस अनुकरणीय है पहल की सभी ने सराहना की।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *