विधवा मां की 19 वर्षीय बेटी के विवाह में युवादल ने की मदद
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी के समीप खैराबाद की हीरीयाखेड़ी बस्ती में रहने वाली पूजा प्रजापति जिनके पति बाबूलाल प्रजापति की दो वर्ष पूर्व सांप के काटने से मौत हो गई थी पूजा प्रजापति उम्र 32 वर्ष के तीन लड़कियां और एक लड़का है। रामगंजमंडी में चार-पांच घरों में झाड़ू पोचा और बर्तन माजकर अपने परिवार का मुश्किल से गुजारा कर रही इस महिला की माली हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रति माह7000 रूपये कमाने वाली पूजा प्रजापत1000 रुपये मासिक किराया देकर किराये के मकान में रह रही है।
12 नवंबर को रतलाम में सम्मेलन में बड़ी बेटी शिवानी का होना है विवाह
पूजा प्रजापति की बड़ी बेटी शिवानी उम्र 19 वर्ष का विवाह इंदौर निवासी एक लड़के के साथ रतलाम में होने वाला है लेकिन पूजा प्रजापति ने अपनी माली हालत को देखकर कोई खाना नहीं किया सिर्फ माताजी पूजन का कार्यक्रम किया रिश्तेदार एवं घर के सदस्यों को रतलाम तक ले जाने की व्यवस्था भी करने में वह असमर्थ है साथ ही विवाह में होने वाली रस्मों को निभा पाने में असमर्थ है। जिन्होंने भरोसा दिलाया था कि हम मदद करेंगे
अंतिम दिनों में उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। रविवार 10 नवंबर को पूजा प्रजापति ने अपनी व्यथा खैराबाद के तीन युवकों जानी शर्मा, अक्षय पटवा, रोहित वर्मा को बताई इन तीनों युवकों ने







मेडतवाल समाज के एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले सोमेश गुप्ता को बताई 1 दिन बाद शादी के लिए रतलाम जाने और आने के लिए मदद के लिए सोमेश गुप्ता ने समाजसेवी संस्था युवादल सचिव राजकुमार पारख को फोन किया राजकुमार पारख 10 नवंबर को इंदौर गए हुए थे इंदौर से आते ही राजकुमार पारख 11 नवंबर सोमवार को सुबह 7:00 बजे पीड़िता के घर पहुंचे और सारे हालत की जानकारी ली।
समाजसेवी युवादल सचिव राजकुमार पारख ने सारे हालत जानकर 4 घंटे बाद ही पीड़ित महिला पूजा प्रजापति को उनके द्वारा बताई गई राशि15000 रुपए सौंप दी राशि मिलने के बाद पूरे परिवार एवं पूरी बस्ती के लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए पूरे युवा दल सदस्यों का आभार प्रकट किया पारख ने कहा कि मदद हमेशा भगवान करते हैं। लेकिन वह सामने नहीं आकर किसी न किसी को जरिया बनकर मदद करवा देते हैं यहां उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कई लड़कियों की शादियों में युवादल मदद कर चुका है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
