चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में स्थापित संत सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव 8 फरवरी को मनाया जाएगा।

राज्य

चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी में स्थापित संत सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव 8 फरवरी को मनाया जाएगा।
चांदखेडी
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से संचालित संत सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव 8 फरवरी को मनाया जाएगा।

 

 

 

जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक समिति के श्री अशोक सेठी( बारां) ने बताया कि।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर जनरल श्री प्रसन्न कुमार खमेसरा एवं कार्यक्रमकी अध्यक्षता चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष हुकुम जैन काका करेंगे। आयोजन के क्रम में सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा भगवान आदिनाथ के चित्र एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। इसी कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक शिक्षाप्रद प्रस्तुतियां दी जाएगी।

 

 

चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री नरेश वेद व कोषाध्यक्ष श्री गोपाल जैन ने बताया कि स्कूल की शिक्षा बहुत बेहतर होने के कारण बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। जल्दी ही स्कूल में एक और इमारत का निर्माण कराया जायेगा।
स्कूल स्थापना का विवरण
जानकारी देते हुए भगवान स्वरूप देवरी वालो ने एवं क्षेत्र कमेटी के प्रचार मंत्री प्रशांत जैन ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना पूज्य गुरुदेव सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से वर्ष 2015 में हुई थी स्कूल प्रधानाचार्य श्री मती अंकिता चतुर्वेदी ने बताया
संत सुधा सागर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट सेवाएं दे रहा है। इस विद्यालय की खास बात यह है कि पूरे खानपुर के क्षेत्र में एकमात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल है जो केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त है, कक्षा नर्सरी से 12वीं तक इस विद्यालय में 800 विद्यार्थी अध्यनरत हैं। सीबीएसई के पाठ्यक्रम एवं नियम के अनुसार फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी की लेब के साथ कंप्यूटर लैब भी यहां मौजूद है। एवं अत्याधुनिक सुविधाएं इस विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही विद्यालय संयोजक विनोद सुरलाया, सहकोषाध्यक्ष कैलाशचंद जैन ने बताया कि आगामी समय में बच्चों की अधिकता देखते हुए एक और बिल्डिंग का निर्माण के साथ-साथ, एक बी. एड. कॉलेज की बनवाने की योजना के साथ एक भव्य चिकित्सालय बनाने की योजना भी भविष्य में प्रस्तावित है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *