किसी को दुख देकर सुख से नहीं रह पाएंगे आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी

धर्म

किसी को दुख देकर सुख से नहीं रह पाएंगे आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी
गोदना
परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माताजी ससंघ का मंगल विहार भोपाल के लिए हो रहा है।

 

मंगल विहार में 24 मई 2025 को शासकीय हाई स्कूल, गोदना में माताजी संघ की आहारचर्या यहीं पर सम्पन्न हुई। दिनांक 25 मई की आहार चर्या ग्राम गिराना अकोदिया रोड़ पर होगी

अपनी मंगल वाणी से माताजी ने कहा कि किसी को दुख देकर आप कभी सुखी से नहीं रह पाएंगे, दोस्ती अगर प्रेम दुश्मनी में बदल जाए तो एक नहीं दो लोग जलते हैं। उन्होंने कहा जान का मारा उठेगा कयामत के बाद अहसान का मारा न जी सकेगा जीने के बाद 

 

उन्होंने कहा मेहमान मत बनो महिमावान बनो यह भावना रखो मन में जो मिला है वह किसी से कम नहीं जो नहीं मिला उसका कोई गम नहीं।कभी जीवन में पैसे का घमंड मत करना जियो तो कहानी बन जाओ मर जाओ तो मेहरबानी बन जाओ ऐसे जियो की लोग तुम्हारी मौत पर भी तुम्हें याद करें।

उन्होंने कहा सैनिक हमारी बाहर से हमारे देश की रक्षा करते हैं और संत हमारे स्वदेश आत्मा की रक्षा करते हैं। सैनिक शस्त्र रखते हैं। साधु शास्त्र रखते हैं सैनिक सीमाओ पर रहते है। और संत सीमाओ में रहकर जागते हैं। उनके जाने के बाद देश दुनिया उन्हें याद करती है।

वीतरागी हितोपदेशी संत परंपरा को दुनिया नमस्कार करती है। कहा जाता है मेरा नम्र प्रणाम है जग के उन सब मुनिराजो को मेरा नम्र प्रणाम है सिद्धों की श्रेणी में आने वाला जिनका नाम है।
राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *