स्वस्ति धाम पर हुई चोरी के बाद स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि मंदिर में जितना ज्यादा सोना चांदी इकठ्ठा करोगे उतना ज्यादा भगवान खतरे में पड़ेंगे

धर्म

स्वस्ति धाम पर हुई चोरी के बाद स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि मंदिर में जितना ज्यादा सोना चांदी इकठ्ठा करोगे उतना ज्यादा भगवान खतरे में पड़ेंगे
स्वास्तिधाम जहाजपुर
23 मई 2025 को, समस्त विश्व के समक्ष , स्वस्तिधाम में हुआ अत्यंत ही आक्रोशित करने वाला कृत्य आया।भगवान श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ के पीछे लगा स्वर्ण आभामंडल , चोर बहुत ही शातिर तरीके से लेकर के फरार हो गया। चोर के द्वारा की गई चोरी की लागत लगभग एक करोड़ से अधिक बताई गई है।

 

 

जैन समाज ने की मांग
इस घटना के बाद जैन समाज ने सरकार से निवेदन किया है कि हमारा सरकार से एवं प्रशासन से करबद्ध निवेदन है कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले चोर को शीघ्र से शीघ्र पकड़ा जाए एवं जितनी भी वस्तुएं अपराधी लेकर के फरार हुआ है वह भी वापस मंदिर में पहुंचाई जाएं।

इस विषय पर स्वस्तिधाम प्रणेत्री भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने उत्कृष्ट विचार रखें उन्होंने कहा मंदिर में जितना ज्यादा सोना चांदी इकट्ठा करोगे उतना ज्यादा भगवान खतरे में पड़ेंगे।

 

माताजी ने इस पर विशेष व्याख्या करते हुए कहा कि यह साक्षात समवशरण नहीं है यह पंचम काल है। हालांकि अतिशय होगा भगवान इसमें भी कोई अतिशय दिखाएंगे। मैंने इसके लिए सबको मना किया था कि इस मंदिर में सोना चांदी नहीं रखूंगी लेकिन पता नहीं मैंने इसके लिए हां क्यों कर दी मैंने सबको मना किया था। घटना के विषय में माताजी ने कहा कि यह जो घटना हुई है मुझे काफी पीड़ा एवं चिंता हुई है मुझे कष्ट है पीडा है। धन जाना इतना चिंता नहीं देता लेकिन जो जो भी भगवान के जुड़ा है दर्शन करता है सभी के आकुल व्याकुल परिणाम हो रहे हैं। अतिशय तो जब होगा तब होगा लेकिन वर्तमान में कष्ट पीड़ा तो हुई है।

 

 

उन्होंने यह भी कहा जितने भी लोग मेरे प्रवचन सुन रहे हैं वह आज नियम ले की मंदिर में सोना चांदी दान नहीं करेंगे। चांदी आदि के द्वारा रथ बनाने से अच्छा है आप एक स्कूल खुलवा दें। वहां बच्चे पढ़ेंगे णमोकार मंत्र सीखेंगे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *