मूकमाटी अर्थज्ञान एवम सम्यकशिक्षण शिविर का समापन रविवार की संध्या बेला में होगा

धर्म

मूकमाटी अर्थज्ञान एवम सम्यकशिक्षण शिविर का समापन रविवार की संध्या बेला में होगा
रामगंजमंडी
विगत 17 मई से चल रहे मूकमाटी अर्थज्ञान सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का समापन रविवार की संध्या बेला में होगा।शिविर निदेशक प्रशांत जैन आचार्य एवं आकाश जैन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के संयोजन में ही धार्मिक शिक्षण शिविर का आनंद संपन्न होने जा रहा है। इसमें 300 से अधिक व्यक्तियों ने अध्ययन किया।

 

जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आए विद्वान श्री हेमंत जैन आचार्य, मनोज जैन, श्री विनोद जैन आचार्य ने सभी को धार्मिक अध्ययन कराया इसी क्रम में बच्चों को धर्म का ज्ञान कराते हुए बालबोध 1, बालबोध 2 का अध्ययन करवाया गया इसी के साथ प्रश्नोत्तर रत्न मालिका, एवं आचार्य श्री द्वारा रचित बहु चर्चित कृति मूकमाटी महाकाव्य का अध्ययन कराया गया। जिसकी विधिवत परीक्षाएं भी ली गई। जिसमे 150 से अधिक श्रावक श्राविका के साथ 30 से अधिक बच्चों ने परीक्षा दी । इसी क्रम में बाल बोध भाग 1 के 40 परीक्षार्थी, बाल बोध भाग 2 के 38 परीक्षार्थी, और वरिष्ठ वर्ग के प्रश्नोतर रत्नमालिका के लगभग 100 परीक्षार्थी 25 मई रविवार को सवेरे सम्पन्न होगी ।

     

जिसका परिणाम 25 मई को शाम को घोषित किया जाएगा जानकारी देते हुए श्री प्रशांत जैन ने बताया की दिनांक 25 मई कि सांयकालीन बेला में 7.15 बजे से नगर में आयोजित श्री सम्यग्ज्ञान शिक्षण एवं मूकमाटी महाकाव्य शिविर में आमन्त्रित सभी विद्वत वर्ग का सम्मान समारोह एवं परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा

 

 

 

साथ ही _शांतिनाथ पाठशाला के वार्षिक परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।_
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *