प्रमाण सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका को प्राप्त कर भावुक हो उठे गुणायतन के सीईओ सुभाष जैन

धर्म

प्रमाण सागर महाराज की पुरानी पिच्छिका को प्राप्त कर भावुक हो उठे गुणायतन के सीईओ सुभाष जैन
पारसनाथ
आज हम ऐसे व्यक्तित्व की बात कर रहे हैं जो दिल्ली के निवासी हैं सुभाष जैन सीईओ है। दिल्ली से सब कुछ छोड़कर एल उन्होंने सब कुछ तन मन धन अपना सारा समय अब उन्होंने मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज वह गुणायतन को समर्पित कर दिया है। और उन्हें इसका प्रतिफल जब रविवार को हुए मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के पिच्छिका का परिवर्तन के समय उन्हें मुनि श्री की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का पुण्य मिला। अपने जीवन के स्वर्णिम क्षण मानते हुए जब यह घोषणा हुई तो वह दोनों दंपती भावुक हो उठे।
यह पुण्य अवसर मिलने के बाद सुभाष जैन कहते हैं यह सब गुरु भक्ति का फल है। गुरुदेव की पीछी के लिए हजारों लोग लालायित रहते हैं पुण्य का ही उदय है कि मेरे हाथ में मुनि श्री की पीछी प्राप्त हुई।

 

 

आपको बता दें श्री सुभाष जैन अनेक वर्षों से गुणायतन में रहकर कई वर्षों से पति पत्नी कर्मठता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे पुण्यशाली व्यक्तित्व अगले ही होते हैं। इन दोनों ने सेवा और गुरु चरणों के प्रति अपने को पूर्ण रूप से समर्पित किया हुआ है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *